Song of Solomon · chapter 8 · verse 13
Song of Solomon 8:13 in Hindi
तू जो बारियों में रहती है, मेरे मित्र तेरा बोल सुनना चाहते हैं; उसे मुझे भी सुनने दे॥
Too jo baariyom mem rahatee hai, mere mitr teraa bol sunanaa chaahate haim; use mujhe bhee sunane de
Song of Solomon 8:13 in English
- King James Version (KJV)
- Thou that dwellest in the gardens, the companions hearken to thy voice: cause me to hear [it].
- World English Bible (WEB)
- You who dwell in the gardens, with friends in attendance, let me hear your voice!
- American Standard Version (ASV)
- Thou that dwellest in the gardens, The companions hearken for thy voice: Cause me to hear it.
- Bible in Basic English (BBE)
- You who have your resting-place in the gardens, the friends give ear to your voice; make me give ear to it.
- Darby Translation (DBY)
- Thou that dwellest in the gardens, The companions hearken to thy voice: Let me hear [it].
- Webster's Bible (WBS)
- Thou that dwellest in the gardens, the companions hearken to thy voice: cause me to hear [it] .
- Young's Literal Translation (YLT)
- The companions are attending to thy voice, Cause me to hear. Flee, my beloved, and be like to a roe,
Read in context
- 11बाल्हामोन में सुलैमान की एक दाख की बारी थी; उसने वह दाख की बारी रखवालों को सौंप दी; हर एक रखवाले को उसके फलों के लिये चान्दी के हजार हजार टुकड़े देने थे।
- 12मेरी निज दाख की बारी मेरे ही लिये है; हे सुलैमान, हजार तुझी को और फल के रखवालों को दो सौ मिलें॥
- 13तू जो बारियों में रहती है, मेरे मित्र तेरा बोल सुनना चाहते हैं; उसे मुझे भी सुनने दे॥
- 14हे मेरे प्रेमी, शीघ्रता कर, और सुगन्ध द्रव्यों के पहाड़ों पर चिकारे वा जवान हरिण के नाईं बन जा॥
Cross references
- Song of Solomon 4:16 श्रेष्ठगीत 4:16हे उत्तर वायु जाग, और हे दक्खिनी वायु चली आ! मेरी बारी पर बह, जिस से उसका सुगन्ध फैले। मेरा प्रेमी अपनी बारी में आये, और उसके उत्तम उत्तम फल खाए।।
- Song of Solomon 1:7 श्रेष्ठगीत 1:7हे मेरे प्राणप्रिय मुझे बता, तू अपनी भेड़- बकरियां कहां चराता है, दोपहर को तू उन्हें कहां बैठाता है; मैं क्यों तेरे संगियों की भेड़- बकरियों के पास घूंघट काढ़े हुए भटकती फिरूं?
- Song of Solomon 5:9–16 श्रेष्ठगीत 5:9–16हे स्त्रियों में परम सुन्दरी तेरा प्रेमी और प्रेमियों से किस बात में उत्तम है? तू क्यों हम को ऐसी शपथ धराती है? मेरा प्रेमी गोरा और लाल सा है, वह दस हजार में उत्तम है। उसका सिर चोखा कुन्दन है; उसकी लटकती हुई लटें कौवों की नाई काली हैं। उसकी आंखें उन कबूतरों के समान हैं जो दुध में नहाकर नदी के किनारे अपने झुण्ड में एक कतार से बैठे हुए हों। उसके गाल फूलों की फुलवारी और बलसान की उभरी हुई क्यारियां हैं। उसके होंठ सोसन फूल हैं जिन से पिघला हुआ गन्धरस टपकता है।। उसके हाथ फीरोजा जड़े हुए सोने के किवाड़ हैं। उसका शरीर नीलम के फूलों से जड़े हुए हाथीदांत का काम है। उसके पांव कुन्दन पर बैठाये हुए संगमर्मर के खम्भे हैं। वह देखने में लबानोन और सुन्दरता में देवदार के वृक्षों के समान मनोहर है। उसकी वाणी अति मधुर है, हां वह परम सुन्दर है। हे यरूशलेम की पुत्रियो, यही मेरा प्रेमी और यही मेरा मित्रा है।।
- Song of Solomon 7:11–12 श्रेष्ठगीत 7:11–12हे मेरे प्रेमी, आ, हम खेतों में निकल जाएं और गांवों में रहें; फिर सबेरे उठकर दाख की बारियों में चलें, और देखें कि दाखलता में कलियें लगी हैं कि नहीं, कि दाख के फूल खिलें हैं या नहीं, और अनार फूले हैं वा नहीं वहां मैं तुझ को अपना प्रेम दिखाऊंगी।
- Song of Solomon 6:2 श्रेष्ठगीत 6:2मेरा प्रेमी अपनी बारी में अर्थात् बलसान की क्यारियों की ओर गया है, कि बारी में अपनी भेड़- बकरियां चराए और सोसन फूल बटोरे।
- John 14:13–14 यूहन्ना 14:13–14और जो कुछ तुम मेरे नाम से मांगोगे, वही मैं करूंगा कि पुत्रा के द्वारा पिता की महिमा हो। यदि तुम मुझ से मेरे नाम से कुछ मांगोगे, तो मैं उसे करूंगा।
- Song of Solomon 6:11 श्रेष्ठगीत 6:11मैं अखरोट की बारी में उत्तर गई, कि तराई के फूल देखूं, और देखूं की दाखलता में कलियें लगीं, और अनारों के फूल खिले कि नहीं।
- Matthew 18:20 मत्ती 18:20क्योंकि जहां दो या तीन मेरे नाम पर इकट्ठे होते हैं वहां मैं उन के बीच में होता हूं।।
- Judges 14:11 न्यायियों 14:11उसको देखकर वे उसके संग रहने के लिये तीस संगियों को ले आए।
- Judges 11:38 न्यायियों 11:38उस ने कहा, जा। तब उस ने उसे दो महिने की छुट्टी दी; इसलिये वह अपनी सहेलियों सहित चली गई, और पहाड़ों पर अपनी कुंवारीपन पर रोती रही।
- Psalm 50:15 भजन संहिता 50:15और संकट के दिन मुझे पुकार; मैं तुझे छुड़ाऊंगा, और तू मेरी महिमा करने पाएगा।।
- Song of Solomon 3:7–11 श्रेष्ठगीत 3:7–11देखो, यह सुलैमान की पालकी है! उसके चारों ओर इस्राएल के शूरवीरों में के साठ वीर चल रहे हैं। वे सब के सब तलवार बान्धनेवाले और युद्ध विद्या में निपुण हैं। प्रत्येक पुरूष रात के डर से जांघ पर तलवार लटकाए रहता है। सुलैमान राजा ने अपने लिये लबानोन के काठ की एक बड़ी पालकी बनावा ली। उस ने उसके खम्भे चान्दी के, उसका सिरहाना सोने का, और गद्दी अर्गवानी रंग की बनवाई हे; और उसके बीच का स्थान यरूशलेम की पुत्रियों की ओर से बड़े प्रेम से जड़ा गया है। हे सिरयोन की पुत्रियों निकलकर सुलैमान राजा पर दृष्टि डालो, देखो, वह वही मुकुट पहिने हुए है जिसे उसकी माता ने उसके विवाह के दिन और उसके मन के आनन्द के दिन, उसके सिर पर रखा था।।