Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
1 Corinthians · chapter 3 of 16 · 23 verses

1 Corinthians 3 in Hindi

1 कुरिन्थियों 3

  1. हे भाइयों, मैं तुम से इस रीति से बातें न कर सका, जैसे आत्मिक लोगों से; परन्तु जैसे शारीरिक लोगों से, और उन से जो मसीह में बालक हैं।

    And I, brethren, could not speak unto you as unto spiritual, but as unto carnal, [even] as unto babes in Christ.

  2. में ने तुम्हें दूध पिलाया, अन्न न खिलाया; क्योंकि तुम उस को न खा सकते थे; बारन अब तक भी नहीं खा सकते हो।

    I have fed you with milk, and not with meat: for hitherto ye were not able [to bear it], neither yet now are ye able.

  3. क्योंकि अब तक शारीरिक हो, इसलिये, कि जब तुम में डाह और झगड़ा है, तो क्या तुम शारीरिक नहीं? और मनुष्य की रीति पर नहीं चलते?

    For ye are yet carnal: for whereas [there is] among you envying, and strife, and divisions, are ye not carnal, and walk as men?

  4. इसलिये कि जब एक कहता है, कि मैं पौलुस का हूं, और दूसरा कि मैं अपुल्लोस का हूं, तो क्या तुम मनुष्य नहीं?

    For while one saith, I am of Paul; and another, I [am] of Apollos; are ye not carnal?

  5. अपुल्लोस क्या है? और पौलुस क्या? केवल सेवक, जिन के द्वारा तुम ने विश्वास किया, जैसा हर एक को प्रभु ने दिया।

    Who then is Paul, and who [is] Apollos, but ministers by whom ye believed, even as the Lord gave to every man?

  6. मैं ने लगाया, अपुल्लोस ने सींचा, परन्तु परमेश्वर ने बढ़ाया।

    I have planted, Apollos watered; but God gave the increase.

  7. इसलिये न तो लगानेवाला कुछ है, और न सींचनेवाला, परन्तु परमेश्वर जो बढ़ानेवाला है।

    So then neither is he that planteth any thing, neither he that watereth; but God that giveth the increase.

  8. लगानेवाला और सींचनेवाला दानों एक हैं; परन्तु हर एक व्यक्ति अपने ही परिश्रम के अनुसार अपनी ही मजदूरी पाएगा।

    Now he that planteth and he that watereth are one: and every man shall receive his own reward according to his own labour.

  9. क्योंकि हम परमेश्वर के सहकर्मी हैं; तुम परमेश्वर की खेती और परमेश्वर की रचना हो।

    For we are labourers together with God: ye are God’s husbandry, [ye are] God’s building.

  10. परमेश्वर के उस अनुग्रह के अनुसार, जो मुझै दिया गया, मैं ने बुद्धिमान राजमिद्दी की नाईं नेव डाली, और दूसरा उस पर रस्रा रखता है; परन्तु हर एक मनुष्य चौकस रहे, कि वह उस पर कैसा रस्रा रखता है।

    According to the grace of God which is given unto me, as a wise masterbuilder, I have laid the foundation, and another buildeth thereon. But let every man take heed how he buildeth thereupon.

  11. क्योंकि उस नेव को छोड़ जो पड़ी है, और वह यीशु मसीह है कोई दूसरी नेव नहीं डाल सकता।

    For other foundation can no man lay than that is laid, which is Jesus Christ.

  12. और यदि कोई इस नेव पर सोना या चान्दी या बहुमोल पत्थर या काठ या घास या फूस का रस्रा रखता है।

    Now if any man build upon this foundation gold, silver, precious stones, wood, hay, stubble;

  13. तो हर एक का काम प्रगट हो जाएगा; क्योंकि वह दिन उसे बताएगा; इसलिये कि आग के साथ प्रगट होगा: और वह आग हर एक का काम परखेगी कि कैसा है?

    Every man’s work shall be made manifest: for the day shall declare it, because it shall be revealed by fire; and the fire shall try every man’s work of what sort it is.

  14. जिस का काम उस पर बना हुआ स्थिर रहेगा, वह मजदूरी पाएगा।

    If any man’s work abide which he hath built thereupon, he shall receive a reward.

  15. और यदि किसी का काम जल जाएगा, तो हानि उठाएगा; पर वह आप बच जाएगा परन्तु जलते जलते।।

    If any man’s work shall be burned, he shall suffer loss: but he himself shall be saved; yet so as by fire.

  16. क्या तुम नहीं जानते, कि तुम परमेश्वर का मन्दिर हो, और परमेश्वर का आत्मा तुम में वास करता है?

    Know ye not that ye are the temple of God, and [that] the Spirit of God dwelleth in you?

  17. यदि कोई परमेश्वर के मन्दिर को नाश करेगा तो परमेश्वर उसे नाश करेगा; क्योंकि परमेश्वर का मन्दिर पवित्रा है, और वह तुम हो।

    If any man defile the temple of God, him shall God destroy; for the temple of God is holy, which [temple] ye are.

  18. कोई अपन आप को धोखा न दे: यदि तुम में से कोई इस संसार में अपने आप को ज्ञानी समझे, तो मूर्ख बने; कि ज्ञानी हो जाए।

    Let no man deceive himself. If any man among you seemeth to be wise in this world, let him become a fool, that he may be wise.

  19. क्योंकि इस संसार का ज्ञान परमेश्वर के निकट मूर्खता है, जैसा लिखा है; कि वह ज्ञानियों को उन की चतुराई में फंसा देता है।

    For the wisdom of this world is foolishness with God. For it is written, He taketh the wise in their own craftiness.

  20. और फिर प्रभु ज्ञानियों की चिन्ताओं को जानता है, कि व्यर्थ हैं।

    And again, The Lord knoweth the thoughts of the wise, that they are vain.

  21. इसलिये मनुष्यों पर कोई घमण्ड न करे, क्योंकि सब कुछ तुम्हारा है।

    Therefore let no man glory in men. For all things are yours;

  22. क्या पौलुस, क्या अपुल्लोस, क्या कैफा, क्या जगत, क्या जीवन, क्या मरण, क्या वर्तमान, क्या भविष्य, सब कुछ तुम्हारा है,

    Whether Paul, or Apollos, or Cephas, or the world, or life, or death, or things present, or things to come; all are yours;

  23. और तुम मसीह के हो, और मसीह परमेश्वर का है।।

    And ye are Christ’s; and Christ [is] God’s.

All chapters of 1 Corinthians · Hindi Bible · 1 Corinthians 3 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.