Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Ecclesiastes · chapter 10 of 12 · 20 verses

Ecclesiastes 10 in Hindi

सभोपदेशक 10

  1. मार हुई मक्खियों के कारण गन्धी का तेल सड़ने और बसाने लगता है; और थोड़ी सी मूर्खता बुद्धि और प्रतिष्ठा को घटा देती है।

    Dead flies cause the ointment of the apothecary to send forth a stinking savour: [so doth] a little folly him that is in reputation for wisdom [and] honour.

  2. बुद्धिमान का मन उचित बात की ओर रहता है परन्तु मूर्ख का मन उसके विपरीत रहता है।

    A wise man’s heart [is] at his right hand; but a fool’s heart at his left.

  3. वरन जब मूर्ख मार्ग पर चलता है, तब उसकी समझ काम नहीं देती, अैर वह सब से कहता है, मैं मूर्ख हूं।।

    Yea also, when he that is a fool walketh by the way, his wisdom faileth [him], and he saith to every one [that] he [is] a fool.

  4. यदि हाकिम का क्रोध तुझ पर भड़के, तो अपना स्थान न छोड़ना, क्योंकि धीरज धरने से बड़े बड़े पाप रूकते हैं।।

    If the spirit of the ruler rise up against thee, leave not thy place; for yielding pacifieth great offences.

  5. एक बुराई है जो मैं ने सूर्य के नीचे देखी, वह हाकिम की भूल से होती है:

    There is an evil [which] I have seen under the sun, as an error [which] proceedeth from the ruler:

  6. अर्थात् मूर्ख बड़ी प्रतिष्ठा के स्थानों में ठहराए जाते हैं, और धनवाल लोग नीचे बैठते हैं।

    Folly is set in great dignity, and the rich sit in low place.

  7. मैं ने दासों को घोड़ों पर चढ़े, और रईसों को दासों की नाई भूमि पर चलते हुए देखा है।।

    I have seen servants upon horses, and princes walking as servants upon the earth.

  8. जो गड़हा खोदे वह उस में गिरेगा और जो बाड़ा तोड़े उसको सर्प डसेगा।

    He that diggeth a pit shall fall into it; and whoso breaketh an hedge, a serpent shall bite him.

  9. जो पत्थर फोड़े, वह उन से घायल होगा, और जो लकड़ी काटे, उसे उसी से डर होगा।

    Whoso removeth stones shall be hurt therewith; [and] he that cleaveth wood shall be endangered thereby.

  10. यदि कुल्हाड़ा थोथा हो और मनुष्य उसकी धार को पैनी न करे, तो अधिक बल लगाना पड़ेगा; परन्तु सफल होने के लिये बुद्धि से लाभ होता है।

    If the iron be blunt, and he do not whet the edge, then must he put to more strength: but wisdom [is] profitable to direct.

  11. यदि मंत्रा से पहिले सर्प डसे, तो मंत्रा पढ़नेवाले को कुछ भी लाभ नहीं।।

    Surely the serpent will bite without enchantment; and a babbler is no better.

  12. बुद्धिमान के वचनों के कारण अनुग्रह होता है, परन्तु मूर्ख अपने वचनों के द्वारा नाश होते हैं।

    The words of a wise man’s mouth [are] gracious; but the lips of a fool will swallow up himself.

  13. उसकी बात का आरम्भ मूर्खता का, और उनका अन्त दुखदाई बावलापन होता है।

    The beginning of the words of his mouth [is] foolishness: and the end of his talk [is] mischievous madness.

  14. मूर्ख बहुत बातें बढ़ाकर बोलता है, तौभी कोई मनुष्य नहीं जानता कि क्या होगा, और कौन बता सकता है कि उसके बाद क्या होनेवाला है?

    A fool also is full of words: a man cannot tell what shall be; and what shall be after him, who can tell him?

  15. मूर्ख को परिश्रम से थकावट ही होती है, यहां तक कि वह नहीं जानता कि नगर को कैसे जाए।।

    The labour of the foolish wearieth every one of them, because he knoweth not how to go to the city.

  16. हे देश, तुझ पर हाय जब तेरा राजा लड़का है और तेरे हाकिम प्रात:काल भोज करते हैं!

    Woe to thee, O land, when thy king [is] a child, and thy princes eat in the morning!

  17. हे देश, तू धन्य है जब तेरा राजा कुलीन है; और तेरे हाकिम समय पर भोज करते हैं, और वह भी मतवाले होने को नहीं, वरन्त बल बढ़ाने के लिये!

    Blessed [art] thou, O land, when thy king [is] the son of nobles, and thy princes eat in due season, for strength, and not for drunkenness!

  18. आलस्य के कारण छत की कड़ियां दब जाती हैं, और हाथों की सुस्ती से घर चूता है।

    By much slothfulness the building decayeth; and through idleness of the hands the house droppeth through.

  19. भोज हंसी खुशी के लिये किया जाता है, और दाखमधु से जीवन को आनन्द मिलता है; और रूपयों से सब कुछ प्राप्त होता है।

    A feast is made for laughter, and wine maketh merry: but money answereth all [things].

  20. राजा को मन में भी शाप न देना, न धनवान को अपने शयन की कोठरी में शाप देना; क्योंकि कोई आकाश का पक्षी तेरी वाणी को ले जाएगा, और कोई उड़ानेवाला जन्तु उस बात को प्रगट कर देगा।।

    Curse not the king, no not in thy thought; and curse not the rich in thy bedchamber: for a bird of the air shall carry the voice, and that which hath wings shall tell the matter.

All chapters of Ecclesiastes · Hindi Bible · Ecclesiastes 10 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.