Genesis · chapter 2 · verse 18
Genesis 2:18 in Hindi
फिर यहोवा परमेश्वर ने कहा, आदम का अकेला रहना अच्छा नहीं; मै उसके लिये एक ऐसा सहायक बनाऊंगा जो उस से मेल खाए।
Phir yahovaa parameshvar ne kahaa, aadam kaa akelaa rahanaa achchhaa naheem; mai usake liye ek aisaa sahaayak banaaoongaa jo us se mel khaae.
Genesis 2:18 in English
- King James Version (KJV)
- And the LORD God said, [It is] not good that the man should be alone; I will make him an help meet for him.
- World English Bible (WEB)
- The LORD God said, “It is not good for the man to be alone. I will make him a helper comparable to him.”
- American Standard Version (ASV)
- And Jehovah God said, It is not good that the man should be alone; I will make him a help meet for him.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the Lord God said, It is not good for the man to be by himself: I will make one like himself as a help to him
- Darby Translation (DBY)
- And Jehovah Elohim said, It is not good that Man should be alone; I will make him a helpmate, his like.
- Webster's Bible (WBS)
- And the LORD God said, [It is] not good that the man should be alone: I will make him a help meet for him.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Jehovah God saith, 'Not good for the man to be alone, I do make to him an helper — as his counterpart.'
Read in context
- 16तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को यह आज्ञा दी, कि तू बाटिका के सब वृक्षों का फल बिना खटके खा सकता है:
- 17पर भले या बुरे के ज्ञान का जो वृक्ष है, उसका फल तू कभी न खाना: क्योंकि जिस दिन तू उसका फल खाए उसी दिन अवश्य मर जाएगा।।
- 18फिर यहोवा परमेश्वर ने कहा, आदम का अकेला रहना अच्छा नहीं; मै उसके लिये एक ऐसा सहायक बनाऊंगा जो उस से मेल खाए।
- 19और यहोवा परमेश्वर भूमि में से सब जाति के बनैले पशुओं, और आकाश के सब भँाति के पक्षियों को रचकर आदम के पास ले आया कि देखे, कि वह उनका क्या क्या नाम रखता है; और जिस जिस जीवित प्राणी का जो जो नाम आदम ने रखा वही उसका नाम हो गया।
- 20सो आदम ने सब जाति के घरेलू पशुओं, और आकाश के पक्षियों, और सब जाति के बनैले पशुओं के नाम रखे; परन्तु आदम के लिये कोई ऐसा सहायक न मिला जो उस से मेल खा सके।
Cross references
- Ecclesiastes 4:9–12 सभोपदेशक 4:9–12एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उनके परिश्रम का अच्छा फल मिलता है। क्योंकि यदि उन में से एक गिरे, तो दूसरा उसको उठाएगा; परन्तु हाय उस पर जो अकेला होकर गिरे और उसका कोई उठानेवाला न हो। फिर यदि दो जन एक संग सोए तो वे गर्म रहेंगे, परन्तु कोई अकेला क्योंकर गर्म हो सकता है? यदि कोई अकेले पर प्रबल हो तो हो, परन्तु दो उसका साम्हना कर सकेंगे। जो डोरी तीन तागे से बटी हो वह जल्दी नहीं टूटती।।
- Proverbs 18:22 नीतिवचन 18:22जिस ने स्त्री ब्याह ली, उस ने उत्तम पदार्थ पाया, और यहोवा का अनुग्रह उस पर हुआ है।
- 1 Peter 3:7 1 पतरस 3:7वैसे ही हे पतियों, तुम भी बुद्धिमानी से पत्नियों के साथ जीवन निर्वाह करो और स्त्री को निर्बल पात्रा जानकर उसका आदर करो, यह समझकर कि हम दोनों जीवन के वरदान के वारिस हैं, जिस से तुम्हारी प्रार्थनाएं रूक न जाएं।।
- 1 Corinthians 11:7–12 1 कुरिन्थियों 11:7–12हां पुरूष को अपना सिर ढांकना उचित हनीं, क्योंकि वह परमेश्वर का स्वरूप और महिमा है; परन्तु स्त्री पुरूष की महिमा! क्योंकि पुरूष स्त्री से नहीं हुआ, परन्तु स्त्री से हुई है। और पुरूष स्त्री के लिये नहीं सिरजा गया, परन्तु स्त्री पुरूष के लिये सिरजी गई है। इसीलिये स्वर्गदूतों के कारण स्त्री को उचित है, कि अधिकार अपने सिर पर रखे। तौभी प्रभु में न तो स्त्री बिना पुरूष और न पुरूष बिना स्त्री के है। क्योंकि जैसे स्त्री पुरूष से है, वैसे ही पुरूष स्त्री के द्वारा है; परन्तु सब वस्तुएं परमेश्वर के द्वारा हैं।
- 1 Timothy 2:11–13 1 तीमुथियुस 2:11–13और स्त्री को चुपचाप पूरी आधीनता में सीखना चाहिए। और मैं कहता हूं, कि स्त्री न उपदेश करे, और न पुरूष पर आज्ञा चलाए, परन्तु चुपचाप रहे। क्योंकि आदम पहिले, उसके बाद हव्वा बनाई गई।
- Ruth 3:1 रूत 3:1उसकी सास नाओमी ने उस से कहा, हे मेरी बेटी, क्या मैं तेरे लिये ठांव न ढूंढूं कि तेरा भला हो?
- Genesis 3:12 उत्पत्ति 3:12आदम ने कहा जिस स्त्री को तू ने मेरे संग रहने को दिया है उसी ने उस वृक्ष का फल मुझे दिया, और मै ने खाया।
- Genesis 1:31 उत्पत्ति 1:31तब परमेश्वर ने जो कुछ बनाया था, सब को देखा, तो क्या देखा, कि वह बहुत ही अच्छा है। तथा सांझ हुई फिर भोर हुआ। इस प्रकार छठवां दिन हो गया।।
- 1 Corinthians 7:36 1 कुरिन्थियों 7:36और यदि कोई यह समझे, कि मैं अपनी उस कुंवारी का हक्क मान रहा हूं, जिस की जवानी ढल चली है, और प्रयोजन भी होए, तो जैसा चाहे, वैसा करे, इस में पाप नहीं, वह उसका ब्याह होने दे।