Genesis · chapter 31 · verse 15
Genesis 31:15 in Hindi
क्या हम उसकी दृष्टि में पराये न ठहरीं? देख, उस ने हम को तो बेच डाला, और हमारे रूपे को खा बैठा है।
Kyaa ham usakee drushti mem paraaye na thahareem? Dekh, us ne ham ko to bech daalaa, aur hamaare roope ko khaa baithaa hai.
Genesis 31:15 in English
- King James Version (KJV)
- Are we not counted of him strangers? for he hath sold us, and hath quite devoured also our money.
- World English Bible (WEB)
- Aren’t we considered as foreigners by him? For he has sold us, and has also used up our money.
- American Standard Version (ASV)
- Are we not accounted by him as foreigners? for he hath sold us, and hath also quite devoured our money.
- Bible in Basic English (BBE)
- Are we not as people from a strange country to him? for he took a price for us and now it is all used up.
- Darby Translation (DBY)
- Are we not reckoned of him strangers? for he has sold us, and has even constantly devoured our money.
- Webster's Bible (WBS)
- Are we not counted by him strangers; for he hath sold us, and hath quite consumed also our money.
- Young's Literal Translation (YLT)
- have we not been reckoned strangers to him? for he hath sold us, and he also utterly consumeth our money;
Read in context
- 13मैं उस बेतेल का ईश्वर हूं, जहां तू ने एक खम्भे पर तेल डाल दिया, और मेरी मन्नत मानी थी: अब चल, इस देश से निकलकर अपनी जन्मभूमि को लौट जा।
- 14तब राहेल और लिआ: ने उस से कहा, क्या हमारे पिता के घर में अब भी हमारा कुछ भाग वा अंश बचा है?
- 15क्या हम उसकी दृष्टि में पराये न ठहरीं? देख, उस ने हम को तो बेच डाला, और हमारे रूपे को खा बैठा है।
- 16सो परमेश्वर ने हमारे पिता का जितना धन ले लिया है, सो हमारा, और हमारे लड़केबालों को है: अब जो कुछ परमेश्वर ने तुझ से कहा सो कर।
- 17तब याकूब ने अपने लड़केबालों और स्त्रियों को ऊंटों पर चढ़ाया;
Cross references
- Genesis 29:15–20 उत्पत्ति 29:15–20तब लाबान ने याकूब से कहा, भाईबन्धु होने के कारण तुझ से सेंतमेंत सेवा कराना मुझे उचित नहीं है, सो कह मैं तुझे सेवा के बदले क्या दूं? लाबान के दो बेटियां थी, जिन में से बड़ी का नाम लिआ: और छोटी का राहेल था। लिआ: के तो धुन्धली आंखे थी, पर राहेल रूपवती और सुन्दर थी। सो याकूब ने, जो राहेल से प्रीति रखता था, कहा, मैं तेरी छोटी बेटी राहेल के लिये सात बरस तेरी सेवा करूंगा। लाबान ने कहा, उसे पराए पुरूष को देने से तुझ को देना उत्तम होगा; सो मेरे पास रह। सो याकूब ने राहेल के लिये सात बरस सेवा की; और वे उसको राहेल की प्रीति के कारण थोड़े ही दिनों के बराबर जान पड़े।
- Genesis 29:27–30 उत्पत्ति 29:27–30इसका सप्ताह तो पूरा कर; फिर दूसरी भी तुझे उस सेवा के लिये मिलेगी जो तू मेरे साथ रहकर और सात वर्ष तक करेगा। सो याकूब ने ऐसा ही किया, और लिआ: के सप्ताह को पूरा किया; तब लाबान ने उसे अपनी बेटी राहेल को भी दिया, कि वह उसकी पत्नी हो। और लाबान ने अपनी बेटी राहेल की लौंडी होने के लिये अपनी लौंडी बिल्हा को दिया। तब याकूब राहेल के पास भी गया, और उसकी प्रीति लिआ: से अधिक उसी पर हुई, और उस ने लाबान के साथ रहकर सात वर्ष और उसकी सेवा की।।
- Genesis 31:41 उत्पत्ति 31:41बीस वर्ष तक मैं तेरे घर में रहो; चौदह वर्ष तो मै ने तेरी दोनो बेटियों के लिये, और छ: वर्ष तेरी भेड़- बकरियों के लिये सेवा की: और तू ने मेरी मजदूरी को दस बार बदल डाला।
- Exodus 21:7–11 निर्गमन 21:7–11यदि कोई अपनी बेटी को दासी होने के लिये बेच डाले, तो वह दासी की नाई बाहर न जाए। यदि उसका स्वामी उसको अपनी पत्नी बनाए, और फिर उस से प्रसन्न न रहे, तो वह उसे दाम से छुड़ाई जाने दे; उसका विश्वासघात करने के बाद उसे ऊपरी लोगों के हाथ बेचने का उसको अधिकार न होगा। और यदि उस ने उसे अपने बेटे को ब्याह दिया हो, तो उस से बेटी का सा व्यवहार करे। चाहे वह दूसरी पत्नी कर ले, तौभी वह उसका भोजन, वस्त्रा, और संगति न घटाए। और यदि वह इन तीन बातों में घटी करे, तो वह स्त्री सेंतमेंत बिना दाम चुकाए ही चली जाए।।
- Genesis 30:26 उत्पत्ति 30:26मेरी स्त्रियां और मेरे लड़के- बाले, जिनके लिये मैं ने तेरी सेवा की है, उन्हें मुझे दे, कि मैं चला जाऊं; तू तो जानता है कि मैं ने तेरी कैसी सेवा की है।
- Nehemiah 5:8 नहेमायाह 5:8और मैं ने उन से कहा, हम लोगों ने तो अपनी शक्ति भर अपने यहूदी भाइयों को जो अन्यजातियों के हाथ बिक गए थे, दाम देकर छुड़ाया है, फिर क्या तुम अपने भाइयों को बेचोगे? क्या वे हमारे हाथ बिकेंगे? तब वे चुप रहे और कुछ न कह सके।