Genesis · chapter 37 · verse 13
Genesis 37:13 in Hindi
तब इस्राएल ने यूसुफ से कहा, तेरे भाई तो शकेम ही में भेड़- बकरी चरा रहें होंगे, सो जा, मैं तुझे उनके पास भेजता हूं। उस ने उस से कहा जो आज्ञा मैं हाजिर हूं।
Tab israael ne yoosuph se kahaa, tere bhaaee to shakem hee mem bheda- bakaree charaa rahem honge, so jaa, maim tujhe unake paas bhejataa hoon. Us ne us se kahaa jo aajnyaa maim haajir hoon.
Genesis 37:13 in English
- King James Version (KJV)
- And Israel said unto Joseph, Do not thy brethren feed [the flock] in Shechem? come, and I will send thee unto them. And he said to him, Here [am I].
- World English Bible (WEB)
- Israel said to Joseph, “Aren’t your brothers feeding the flock in Shechem? Come, and I will send you to them.” He said to him, “Here I am.”
- American Standard Version (ASV)
- And Israel said unto Joseph, Are not thy brethren feeding the flock in Shechem? come, and I will send thee unto them. And he said to him, Here am I.
- Bible in Basic English (BBE)
- And Israel said to Joseph, Are not your brothers with the flock in Shechem? come, I will send you to them. And he said to him, Here am I.
- Darby Translation (DBY)
- And Israel said to Joseph, Do not thy brethren feed [the flock] at Shechem? Come, that I may send thee to them. And he said to him, Here am I.
- Webster's Bible (WBS)
- And Israel said to Joseph, Do not thy brethren feed [the flock] in Shechem? Come, and I will send thee to them. And he said to him, Here [am I].
- Young's Literal Translation (YLT)
- and Israel saith unto Joseph, 'Are not thy brethren feeding in Shechem? come, and I send thee unto them;' and he saith to him, 'Here [am] I;'
Read in context
- 11उसके भाई तो उससे डाह करते थे; पर उसके पिता ने उसके उस वचन को स्मरण रखा।
- 12और उसके भाई अपने पिता की भेड़- बकरियों को चराने के लिये शकेम को गए।
- 13तब इस्राएल ने यूसुफ से कहा, तेरे भाई तो शकेम ही में भेड़- बकरी चरा रहें होंगे, सो जा, मैं तुझे उनके पास भेजता हूं। उस ने उस से कहा जो आज्ञा मैं हाजिर हूं।
- 14उस ने उस से कहा, जा, अपने भाइयों और भेड़- बकरियों का हाल देख आ कि वे कुशल से तो हैं, फिर मेरे पास समाचार ले आ। सो उस ने उसको हेब्रोन की तराई में विदा कर दिया, और वह शकेम में आया।
- 15और किसी मनुष्य ने उसको मैदान मे इधर उधर भटकते हुए पाकर उस से पूछा, तू क्या ढूंढता है?
Cross references
- Ephesians 6:1–3 इफिसियों 6:1–3हे बालकों, प्रभु में अपने माता पिता के आज्ञाकारी बनो, क्योंकि यह उचित है। अपनी माता और पिता का आदर कर (यह पहिली आज्ञा है, जिस के साथ प्रतिज्ञा भी है)। कि तेरा भला हो, और तू धरती पर बहुत दिन जीवित रहे।
- Genesis 27:18 उत्पत्ति 27:18सो वह अपने पिता के पास गया, और कहा, हे मेरे पिता: उस ने कहा क्या बात है? हे मेरे पुत्रा, तू कौन है?
- 1 Samuel 3:8 1 शमूएल 3:8फिर तीसरी बार यहोवा ने शमूएल को पुकारा। और वह उठके एली के पास गया, और कहा, क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है। तब एली ने समझ लिया कि इस बालक को यहोवा ने पुकारा है।
- 1 Samuel 17:17–20 1 शमूएल 17:17–20और यिशै ने अपने पुत्रा दाऊद से कहा, यह एपा भर चबैना, और ये दस रोटियां लेकर छावनी में अपने भाइयों के पास दौड़ जा; और पनीर की ये दस टिकियां उनके सह पति के लिये ले जा। और अपने भाइयों का कुशल देखकर उन की कोई चिन्हानी ले आना। शाऊल, और वे भाई, और समस्त इस्राएली पुरूष एला नाम तराई में पिशितलयों से लड़ रहे थे। और दाऊद बिहान को सबेरे उठ, भेड़ बकरियों को किसी रखवाले के हाथ में छोड़कर, उन वस्तुओं को लेकर चला; और जब सेना रणभूमि को जा रही, और संग्राम के लिये ललकार रही थी, उसी समय वह गाड़ियों के पड़ाव पर पहुंचा।
- Genesis 22:1 उत्पत्ति 22:1इन बातों के पश्चात् ऐसा हुआ कि परमेश्वर ने, इब्राहीम से यह कहकर उसकी परीक्षा की, कि हे इब्राहीम: उस ने कहा, देख, मैं यहां हूं।
- Genesis 27:1 उत्पत्ति 27:1जब इसहाक बूढ़ा हो गया, और उसकी आंखें ऐसी धुंधली पड़ गई, कि उसको सूझता न था, तब उस ने अपने जेठे पुत्रा एसाव को बुलाकर कहा, हे मेरे पुत्रा; उस ने कहा, क्या आज्ञा।
- 1 Samuel 3:16 1 शमूएल 3:16तब एली ने शमूएल को पुकारकर कहा, हे मेरे बेटे, शमूएल! वह बोला, क्या आज्ञा।
- Matthew 10:16 मत्ती 10:16देखो, मैं तुम्हें भेड़ों की नाई भेड़ियों के बीच में भेजता हूं सो सांपों की नाई बुद्धिमान और कबूतरों की नाई भोले बनो।
- 1 Samuel 3:4–6 1 शमूएल 3:4–6तब यहोवा ने शमूएल को पुकारा; और उस ने कहा, क्या आज्ञा! तब उस ने एली के पास दौड़कर कहा, क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है। वह बोला, मैं ने नहीं पुकारा; फिर जा लेट रह। तो वह जाकर लेट गया। तब यहोवा ने फिर पुकार के कहा, हे शमूएल! शमूएल उठकर एली के पास गया, और कहा, क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है। उस ने कहा, हे मेरे बेटे, मैं ने नहीं पुकारा; फिर जा लेट रह।
- Luke 20:13 लूका 20:13तब दाख की बारी के स्वामी ने कहा, मैं क्या करूं? मैं अपने प्रिय पुत्रा को भेजूंगा क्या जाने वे उसका आदर करें।