Genesis · chapter 39 · verse 17
Genesis 39:17 in Hindi
तब उस ने उस से इस प्रकार की बातें कहीं, कि वह इब्री दास जिसको तू हमारे पास ले आया है, सो मुझ से हंसी करने के लिये मेरे पास आया था।
Tab us ne us se is prakaar kee baatem kaheem, ki vah ibree daas jisako too hamaare paas le aayaa hai, so mujh se hansee karane ke liye mere paas aayaa thaa.
Genesis 39:17 in English
- King James Version (KJV)
- And she spake unto him according to these words, saying, The Hebrew servant, which thou hast brought unto us, came in unto me to mock me:
- World English Bible (WEB)
- She spoke to him according to these words, saying, “The Hebrew servant, whom you have brought to us, came in to me to mock me,
- American Standard Version (ASV)
- And she spake unto him according to these words, saying, The Hebrew servant, whom thou hast brought unto us, came in unto me to mock me:
- Bible in Basic English (BBE)
- Then she gave him the same story, saying, The Hebrew servant whom you have taken into our house came in to make sport of me;
- Darby Translation (DBY)
- And she spoke to him according to these words, saying, The Hebrew bondman that thou hast brought to us came in to me to mock me;
- Webster's Bible (WBS)
- And she spoke to him according to these words, saying, The Hebrew servant, which thou hast brought to us, came in to me to mock me.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And she speaketh unto him according to these words, saying, 'The Hebrew servant whom thou hast brought unto us, hath come in unto me to play with me;
Read in context
- 15और मेरी बड़ी चिल्लाहट सुनकर वह अपना वस्त्रा मेरे पास छोड़कर भागा, और बाहर निकल गया।
- 16और वह उसका वस्त्रा उसके स्वामी के घर आने तक अपने पास रखे रही।
- 17तब उस ने उस से इस प्रकार की बातें कहीं, कि वह इब्री दास जिसको तू हमारे पास ले आया है, सो मुझ से हंसी करने के लिये मेरे पास आया था।
- 18और जब मैं ऊंचे स्वर से चिल्ला उठी, तब वह अपना वस्त्रा मेरे पास छोड़कर बाहर भाग गया।
- 19अपनी पत्नी की ये बातें सुनकर, कि तेरे दास ने मुझ से ऐसा ऐसा काम किया, यूसुफ के स्वामी का कोप भड़का।
Cross references
- Exodus 23:1 निर्गमन 23:1झूठी बात न फैलाना। अन्यायी साक्षी होकर दुष्ट का साथ न देना।
- Genesis 39:14 उत्पत्ति 39:14उस स्त्री ने अपने घर के सेवकों को बुलाकर कहा, देखो, वह एक इब्री मनुष्य को हमारा तिरस्कार करने के लिये हमारे पास ले आया है। वह तो मेरे साथ सोने के मतलब से मेरे पास अन्दर आया था और मैं ऊंचे स्वर से चिल्ला उठी।
- 1 Kings 21:9–13 1 राजा 21:9–13उस चिट्ठी में उस ने यों लिखा, कि उपवास का प्रचार करो, और नाबोत को लोगों के साम्हने ऊंचे स्थान पर बैठाना। तब दो नीच जनों को उसके साम्हने बैठाना जो साक्षी देकर उस से कहें, तू ने परमेश्वर और राजा दोनों की निन्दा की। नब नुम लोग उसे बाहर ले जाकर उसको पत्थरवाह करना, कि वह मर जाए। ईज़ेबेल की चिट्ठी में की आज्ञा के अनुसार नगर में रहनेवाले पुरनियों और रईसों ने उपवास का प्रचार किया, और नाबोत को लोगों के साम्हने ऊंचे स्थान पर बैठाया। तब दो नीच जन आकर उसके सम्मुख बैठ गए; और उन नीच जनों ने लोगों लोगों के साम्हने नाबोत के विम्ठ्ठ यह साक्षी दी, कि नाबोत ने परमेश्वर और राजा दोनों की निन्दा की। इस पर उन्हों ने उसे नगर से बाहर ले जाकर उसको पत्थरवाह किया, और वह मर गया।
- Psalm 55:3 भजन संहिता 55:3क्योंकि शत्रु कोलाहल और दुष्ट उपद्रव कर रहें हैं; वे मुझ पर दोषारोपण करते हैं, और क्रोध में आकर मुझे सताते हैं।।
- Proverbs 19:5 नीतिवचन 19:5झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह न बचेगा।
- 1 Kings 18:17 1 राजा 18:17एलिरयाह को देखते ही अहाब ने कहा, हे इस्राएल के सतानेवाले क्या तू ही है?
- Psalm 37:14 भजन संहिता 37:14दुष्ट लोग तलवार खींचे और धनुष बढ़ाए हुए हैं, ताकि दीन दरिद्र को गिरा दें, और सीधी चाल चलनेवालों को वध करें।
- Proverbs 12:19 नीतिवचन 12:19सच्चाई सदा बनी रहेगी, परन्तु झूढ पल ही भर का होता है।
- Exodus 20:16 निर्गमन 20:16तू किसी के विरूद्ध झूठी साक्षी न देना।।
- Matthew 26:65 मत्ती 26:65तब महायाजक ने अपने वस्त्रा फाड़कर कहा, इस ने परमेश्वर की निन्दा की है, अब हमें गवाहों का क्या प्रयोजन?
- Proverbs 19:9 नीतिवचन 19:9झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह नाश होता है।
- Psalm 120:2–4 भजन संहिता 120:2–4हे यहोवा, झूठ बोलनेवाले मुंह से और छली जीभ से मेरी रक्षा कर।। हे छली जीभ, तुझ को क्या मिले? और तेरे साथ और क्या अधिक किया जाए? वीर के नोकीले तीर और झाऊ के अंगारे!