Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Isaiah · chapter 32 of 66 · 20 verses

Isaiah 32 in Hindi

यशायाह 32

  1. देखो, एक राजा धर्म से राज्य करेगा, और राजकुमा न्याय से हुकूमत करेंगे।

    Behold, a king shall reign in righteousness, and princes shall rule in judgment.

  2. हर एक मानो आंधी से छिपने का स्थान, और बौछार से आड़ होगा; या निर्जल देश में जल के झरनेे, व तप्त भूमि में बड़ी चट्टान की छाया।

    And a man shall be as an hiding place from the wind, and a covert from the tempest; as rivers of water in a dry place, as the shadow of a great rock in a weary land.

  3. उस समय देखनेवालों की आंखें धुंधली न होंगी, और सुननेवालों के कान लगे रहेंगे।

    And the eyes of them that see shall not be dim, and the ears of them that hear shall hearken.

  4. उतावलों के मन ज्ञान की बातें समझेंगे, और तुतलानेवालों की जीभ फुर्ती से और साफ बोलेगी।

    The heart also of the rash shall understand knowledge, and the tongue of the stammerers shall be ready to speak plainly.

  5. मूढ़ फिर उदार न कहलाएगा और न कंजूस दानी कहा जाएगा।

    The vile person shall be no more called liberal, nor the churl said [to be] bountiful.

  6. क्योंकि मूढ़ तो मूढ़ता ही की बातें बोलता और मन में अनर्थ ही गढ़ता रहता है कि वह बिन भक्ति के काम करे और यहोवा के विरूद्ध झूठ कहे, भूखे को भूखा ही रहने दे और प्यासे का जल रोक रखे।

    For the vile person will speak villany, and his heart will work iniquity, to practise hypocrisy, and to utter error against the LORD, to make empty the soul of the hungry, and he will cause the drink of the thirsty to fail.

  7. छली की चालें बुरी होती हैं, वह दुष्ट युक्तियां निकालता है कि दरिद्र को भी झूठी बातों में लूटे जब कि वे ठीक और नम्रता से भी बोलते हों।

    The instruments also of the churl [are] evil: he deviseth wicked devices to destroy the poor with lying words, even when the needy speaketh right.

  8. परन्तु उदार मनुष्य उदारता ही की युक्तियां निकालता है, वह उदारता में स्थिर भी रहेगा।।

    But the liberal deviseth liberal things; and by liberal things shall he stand.

  9. हे सुखी स्त्रियों, उठकर मेरी सुनो; हे निश्चिन्त पुत्रियों, मेरे वचन की ओर कान लगाओ।

    Rise up, ye women that are at ease; hear my voice, ye careless daughters; give ear unto my speech.

  10. हे निश्चिन्त स्त्रियों, वर्ष भर से कुछ ही अधिक समय में तुम विकल हो जाओगी; क्योंकि तोड़ने को दाखें न होंगी और न किसी भांति के फल हाथ लगेंगे।

    Many days and years shall ye be troubled, ye careless women: for the vintage shall fail, the gathering shall not come.

  11. हे सुखी स्त्रियों, थरथराओ, हे निश्चिन्त स्त्रियों, विकल हो; अपने अपने वस्त्रा उतारकर अपनी अपनी कमर में टाट कसो।

    Tremble, ye women that are at ease; be troubled, ye careless ones: strip you, and make you bare, and gird [sackcloth] upon [your] loins.

  12. वे मनभाऊ खेतों और फलवन्त दाखलताओं के लिये छाती पीटेंगी।

    They shall lament for the teats, for the pleasant fields, for the fruitful vine.

  13. मेरे लागों के वरन प्रसन्न नगर के सब हर्ष भरे घरों में भी भांति भांति के कटीले पेड़ उपजेंगे।

    Upon the land of my people shall come up thorns [and] briers; yea, upon all the houses of joy [in] the joyous city:

  14. क्योंकि राजभवन त्यागा जाएगा, कोलाहल से भरा नगर सुनसान हो जाएगा और पहाड़ी और उन पर के पहरूओं के घर सदा के लिये मांदे और जंगली गदहों को विहारस्थान और घरैलू पशुओं की चराई उस समय तक बने रहेंगे

    Because the palaces shall be forsaken; the multitude of the city shall be left; the forts and towers shall be for dens for ever, a joy of wild asses, a pasture of flocks;

  15. जब तक आत्मा ऊपर से हम पर उण्डेला न जाए, और जंगल फलदायक बारी न बने, और फलदायक बारी फिर वन न गिनी जाए।

    Until the spirit be poured upon us from on high, and the wilderness be a fruitful field, and the fruitful field be counted for a forest.

  16. तब उस जंगल में न्याय बसेगा, और उस फलदायक बारी में धर्म रहेगा।

    Then judgment shall dwell in the wilderness, and righteousness remain in the fruitful field.

  17. और धर्म का फल शांति और उसका परिणाम सदा का चैन और निश्चिन्त रहना होगा।

    And the work of righteousness shall be peace; and the effect of righteousness quietness and assurance for ever.

  18. मेरे लोग शान्ति के स्थानों में निश्चिन्त रहेंगे, और विश्राम के स्थानों में सुख से रहेंगे।

    And my people shall dwell in a peaceable habitation, and in sure dwellings, and in quiet resting places;

  19. और वन के विनाश के समय ओले गिरेंगे, और नगर पूरी रीति से चौपट हो जाएगा।

    When it shall hail, coming down on the forest; and the city shall be low in a low place.

  20. क्या ही धन्य हो तुम जो सब जलाशयों के पास बीच बोते, और बैलों और गदहों को स्वतन्त्राता से चराते हो।।

    Blessed [are] ye that sow beside all waters, that send forth [thither] the feet of the ox and the ass.

All chapters of Isaiah · Hindi Bible · Isaiah 32 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.