Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Job · chapter 26 of 42 · 14 verses

Job 26 in Hindi

अय्यूब 26

  1. तब अरयूब ने कहा,

    But Job answered and said,

  2. निर्बल जन की तू ने क्या ही बड़ी सहायता की, और जिसकी बांह में सामर्थ्य नहीं, उसको तू ने कैसे सम्भाला है?

    How hast thou helped [him that is] without power? [how] savest thou the arm [that hath] no strength?

  3. निर्बुध्दि मनुष्य को तू ने क्या ही अच्छी सम्मति दी, और अपनी खरी बुध्दि कैसी भली भांति प्रगट की है?

    How hast thou counselled [him that hath] no wisdom? and [how] hast thou plentifully declared the thing as it is?

  4. तू ने किसके हित के लिये बातें कही? और किसके मन की बातें तेरे मुंह से निकलीं?

    To whom hast thou uttered words? and whose spirit came from thee?

  5. बहुत दिन के मरे हुए लोग भी जलनिधि और उसके निवासियों के तले तड़पते हैं।

    Dead [things] are formed from under the waters, and the inhabitants thereof.

  6. अधोलोक उसके साम्हने उधड़ा रहता है, और विनाश का स्थान ढंप नहीं सकता।

    Hell [is] naked before him, and destruction hath no covering.

  7. वह उत्तर दिशा को निराधार फैलाए रहता है, और बिना अेक पृथ्वी को लटकाए रखता है।

    He stretcheth out the north over the empty place, [and] hangeth the earth upon nothing.

  8. वह जल को अपनी काली घटाओं में बान्ध रखता, और बादल उसके बोझ से नहीं फटता।

    He bindeth up the waters in his thick clouds; and the cloud is not rent under them.

  9. वह अपने सिंहासन के साम्हने बादल फैलाकर उसको छिपाए रखता है।

    He holdeth back the face of his throne, [and] spreadeth his cloud upon it.

  10. उजियाले और अन्धियारे के बीच जहां सिवाना बंधा है, वहां तक उस ने जलनिधि का सिवाना ठहरा रखा है।

    He hath compassed the waters with bounds, until the day and night come to an end.

  11. उसकी घुड़की से आकाश के खम्भे थरथराकर चकित होते हैं।

    The pillars of heaven tremble and are astonished at his reproof.

  12. वह अपने बल से समुद्र को उछालता, और अपनी बुध्दि से घपणड को छेद देता है।

    He divideth the sea with his power, and by his understanding he smiteth through the proud.

  13. उसकी आत्मा से आकाशमणडल स्वच्छ हो जाता है, वह अपने हाथ से वेग भागनेवाले नाग को मार देता है।

    By his spirit he hath garnished the heavens; his hand hath formed the crooked serpent.

  14. देखो, ये तो उसकी गति के किनारे ही हैं; और उसकी आहट फुसफुसाहट ही सी तो सुन पड़ती है, फिर उसके पराक्रम के गरजने का भेद कौन समझ सकता है?

    Lo, these [are] parts of his ways: but how little a portion is heard of him? but the thunder of his power who can understand?

All chapters of Job · Hindi Bible · Job 26 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.