Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Job · chapter 27 of 42 · 23 verses

Job 27 in Hindi

अय्यूब 27

  1. अरयूब ने और भी अपनी गूढ़ बात उठाई और कहा,

    Moreover Job continued his parable, and said,

  2. मैं ईश्वर के जीवन की शपथ खाता हूँ जिस ने मेरा न्याय बिगाड़ दिया, अर्थात् उस सर्वशक्तिमान के जीवन की जिस ने मेरा प्राण कड़ुआ कर दिया।

    [As] God liveth, [who] hath taken away my judgment; and the Almighty, [who] hath vexed my soul;

  3. क्योंकि अब तक मेरी सांस बराबर आती है, और ईश्वर का आत्मा मेरे नथुनों में बना है।

    All the while my breath [is] in me, and the spirit of God [is] in my nostrils;

  4. मैं यह कहता हूँ कि मेरे मुंह से कोई कुटिल बात न निकलेगी, और न मैं कपट की बातें बोलूंगा।

    My lips shall not speak wickedness, nor my tongue utter deceit.

  5. ईश्वर न करे कि मैं तुम लोगों को सच्चा ठहराऊं, जब तक मेरा प्राण न छूटे तब तक मैं अपनी खराई से न हटूंगा।

    God forbid that I should justify you: till I die I will not remove mine integrity from me.

  6. मैं अपना धर्म पकड़े हुए हूँ और उसको हाथ से जाने न दूंगा; क्योंकि मेरा मन जीवन भर मुझे दोषी नहीं ठहराएगा।

    My righteousness I hold fast, and will not let it go: my heart shall not reproach [me] so long as I live.

  7. मेरा शत्रु दुष्टों के समान, और जो मेरे विरूद्ध उठता है वह कुटिलों के तुल्य ठहरे।

    Let mine enemy be as the wicked, and he that riseth up against me as the unrighteous.

  8. जब ईश्वर भक्तिहीन मनुष्य का प्राण ले ले, तब यद्यपि उस ने धन भी प्राप्त किया हो, तौभी उसकी क्या आशा रहेगी?

    For what [is] the hope of the hypocrite, though he hath gained, when God taketh away his soul?

  9. जब वह संकट में पड़े, तब क्या ईश्वर उसकी दोहाई सुनेगा?

    Will God hear his cry when trouble cometh upon him?

  10. क्या वह सर्वशक्तिमान में सुख पा सकेगा, और हर समय ईश्वर को पुकार सकेगा?

    Will he delight himself in the Almighty? will he always call upon God?

  11. मैं तुम्हें ईश्वर के काम के विषय शिक्षा दूंगा, और सर्वशक्तिमान की बात मैं न छिपाऊंगा

    I will teach you by the hand of God: [that] which [is] with the Almighty will I not conceal.

  12. देखो, तुम लोग सब के सब उसे स्वयं देख चुके हो, फिर तुम व्यर्थ विचार क्यों पकड़े रहते हो?

    Behold, all ye yourselves have seen [it;] why then are ye thus altogether vain?

  13. दुष्ट पनुष्य का भाग ईश्वर की ओर से यह है, और बलात्कारियों का अंश जो वे सर्वशक्तिमान के हाथ से पाते हैं, वह यह है, कि

    This [is] the portion of a wicked man with God, and the heritage of oppressors, [which] they shall receive of the Almighty.

  14. चाहे उसके लड़केबाले गिनती में बढ़ भी जाएं, तौभी तलवार ही के लिये बढ़ेंगे, और उसकी सन्तान पेट भर रोटी न खाने पाएगी।

    If his children be multiplied, [it is] for the sword: and his offspring shall not be satisfied with bread.

  15. उसके जो लोग बच जाएं वे मरकर क़ब्र को पहुंचेंगे; और उसके यहां की विधवाएं न रोएंगी।

    Those that remain of him shall be buried in death: and his widows shall not weep.

  16. चाहे वह रूपया धूलि के समान बटोर रखे और वस्त्रा मिट्टी के किनकों के तुल्य अनगिनित तैयार कराए,

    Though he heap up silver as the dust, and prepare raiment as the clay;

  17. वह उन्हें तैयार कराए तो सही, परन्तु धम उन्हें पहिन लेगा, और उसका रूपया निदष लोग आपस में बांटेंगे।

    He may prepare [it], but the just shall put [it] on, and the innocent shall divide the silver.

  18. उस ने अपना घर कीड़े का सा बनाया, और खेत के रखवाले को झोपड़ी की नाई बनाया।

    He buildeth his house as a moth, and as a booth [that] the keeper maketh.

  19. वह धनी होकर लेट जाए परन्तु वह गाड़ा न जाएगा; आंख खोलते ही वह जाता रहेगा।

    The rich man shall lie down, but he shall not be gathered: he openeth his eyes, and he [is] not.

  20. भय की धाराएं उसे बहा ले जाएंगी, रात को बवणडर उसको उड़ा ले जाएगा।

    Terrors take hold on him as waters, a tempest stealeth him away in the night.

  21. पुरवाई उसे ऐसा उड़ा ले जाएगी, और वह जाता रहेगा और उसको उसके स्थान से उड़ा ले जाएगी।

    The east wind carrieth him away, and he departeth: and as a storm hurleth him out of his place.

  22. क्योंकि ईश्वर उस पर विपत्तियां बिना तरस खाए डाल देगा, उसके हाथ से वह भाग जाने चाहेगा। लोग उस पर ताली बजाएंगे,

    For [God] shall cast upon him, and not spare: he would fain flee out of his hand.

  23. और उस पर ऐसी सुसकारियां भरेंगे कि वह अपने स्थान पर न रह सकेगा।

    [Men] shall clap their hands at him, and shall hiss him out of his place.

All chapters of Job · Hindi Bible · Job 27 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.