Job · chapter 5 · verse 10
Job 5:10 in Hindi
वही पृथ्वी के ऊपर वर्षा करता, और खेतों पर जल बरसाता है।
Vahee pruthvee ke oopar varshaa karataa, aur khetom par jal barasaataa hai.
Job 5:10 in English
- King James Version (KJV)
- Who giveth rain upon the earth, and sendeth waters upon the fields:
- World English Bible (WEB)
- who gives rain on the earth, and sends waters on the fields;
- American Standard Version (ASV)
- Who giveth rain upon the earth, And sendeth waters upon the fields;
- Bible in Basic English (BBE)
- Who gives rain on the earth, and sends water on the fields:
- Darby Translation (DBY)
- Who giveth rain on the face of the earth, and sendeth waters on the face of the fields;
- Webster's Bible (WBS)
- Who giveth rain upon the earth, and sendeth waters upon the fields:
- Young's Literal Translation (YLT)
- Who is giving rain on the face of the land, And is sending waters on the out-places.
Read in context
- 8परन्तु मैं तो ईश्वर ही को खोजता रहूंगा और अपना मुक़ मा परमेश्वर पर छोड़ दूंगा।
- 9वह तो एसे बड़े काम करता है जिनकी थाह नहीं लगती, और इतने आश्चर्यकर्म करता है, जो गिने नहीं जाते।
- 10वही पृथ्वी के ऊपर वर्षा करता, और खेतों पर जल बरसाता है।
- 11इसी रीति वह नम्र लोगों को ऊंचे स्थान पर बिठाता है, और शोक का पहिरावा पहिने हुए लोग ऊंचे पर पहुचकर बचते हैं।
- 12वह तो धूर्त्त लोगों की कल्पनाएं व्यर्थ कर देता है, और उनके हाथों से कुछ भी बन नहीं पड़ता।
Cross references
- Acts 14:17 प्रेरितों के काम 14:17तौभी उस ने अपने आप को बे- गवाह न छोड़ा; किन्तु वह भलाई करता रहा, और आकाश से वर्षा और फलवन्त ऋतु देकर, तुम्हारे मन को भोजन और आनन्द से भरता रहा।
- Jeremiah 5:24 यिर्मयाह 5:24वे मन में इतना भी नहीं सोचते कि हमारा परमेश्वर यहोवा तो बरसात के आरम्भ और अन्त दोनों समयों का जल समय पर बरसाता है, और कटनी के नियत सप्ताहों को हमारे लिये रखता है, इसलिये हम उसका भय मानें।
- Psalm 65:9–11 भजन संहिता 65:9–11तू भूमि की सुधि लेकर उसको सींचता हैं, तू उसको बहुत फलदायक करता है; परमेश्वर की नहर जल से भरी रहती है; तू पृथ्वी को तैयार करके मनुष्यों के लिये अन्न को तैयार करता है। तू रेघारियों को भली भांति सींचता है, और उनके बीच की मिट्टी को बैठाता है, तू भूमि को मेंह से नरम करता है, और उसकी उपज पर आशीष देता है। अपनी भलाई से भरे हुए वर्ष पर तू ने मानो मुकुट धर दिया है; तेरे मार्गों में उत्तम उत्तम पदार्थ पाए जाते हैं।
- Jeremiah 14:22 यिर्मयाह 14:22क्या अन्यजातियों की मूरतों में से कोई वर्षा कर सकता है? क्या आकाश झड़ियां लगा सकता है? हे हमारे परमेश्वर यहोवा, क्या तू ही इन सब बातों का करनेवाला नहीं है? हम तेरा ही आसरा देखते रहेंगे, क्योंकि इन सारी वस्तुओं का सृजनहार तू ही है।
- Psalm 147:8 भजन संहिता 147:8वह आकाश को मेघों से छा देता है, और पृथ्वी के लिये मेंह की तैयारी करता है, और पहाड़ों पर घास उगाता है।
- Job 28:26 अय्यूब 28:26और मेंह के लिये विधि और गर्जन और बिजली के लिये मार्ग ठहराया,
- Job 38:26–28 अय्यूब 38:26–28कि निर्जन देश में और जंगल में जहां कोई मनुष्य नहीं रहता मेंह बरसाकर, उजाड़ ही उजाड़ देश को सींचे, और हरी घास उगाए? क्या मेंह का कोई पिता है, और ओस की बूंदें किस ने उत्पन्न की?
- Jeremiah 10:13 यिर्मयाह 10:13जब वह बोलता है तब आकाश में जल का बड़ा शब्द होता है, और पृथ्वी की छोर से वह कुहरे को उठाता है। वह वर्षा के लिये बिजली चमकाता, और अपने भणडार में से पवन चलाता है।
- Amos 4:7 आमोस 4:7और जब कटनी के तीन महीने रह गए, तब मैं ने तुम्हारे लिये वर्षा न की; मैं ने एक नगर में जल बरसाकर दूसरे में न बरसाया; एक खेत में जल बरसा, और दूसरा खेत जिस में न बरसा; वह सूख गया।
- Job 36:28 अय्यूब 36:28वे ऊंचे ऊंचे बादल उंडेलते हैं और मनुष्यों के ऊपर बहुतायत से बरसाते हैं।