Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Proverbs · chapter 18 of 31 · 24 verses

Proverbs 18 in Hindi

नीतिवचन 18

  1. जो औरों से अलग हो जाता है, वह अपनी ही इच्छा पूरी करने के लिये ऐसा करता है,

    Through desire a man, having separated himself, seeketh [and] intermeddleth with all wisdom.

  2. और सब प्रकार की खरी बुद्धि से बैर करता है। मूर्ख का मन समझ की बातों मे नहीं लगता, वह केवल अपने मन की बात प्रगट करना चाहता है।

    A fool hath no delight in understanding, but that his heart may discover itself.

  3. जहां दुष्ट आता, वहां अपमान भी आता है; और निन्दित काम के साथ नामधराई होती है।

    When the wicked cometh, [then] cometh also contempt, and with ignominy reproach.

  4. मनुष्य के मुंह के वचन गहिरा जल, वा उमण्डनेवाली नदी वा बुद्धि के सोते हैं।

    The words of a man’s mouth [are as] deep waters, [and] the wellspring of wisdom [as] a flowing brook.

  5. दुष्ट का पक्ष करना, और धर्मी का हक मारना, अच्छा नहीं है।

    [It is] not good to accept the person of the wicked, to overthrow the righteous in judgment.

  6. बात बढ़ाने से मूर्ख मुक मा खड़ा करता है, और अपने को मार खाने के योग्य दिखाता है।

    A fool’s lips enter into contention, and his mouth calleth for strokes.

  7. मूर्ख का विनाश उसकी बातों से होता है, और उसके वचन उसके प्राण के लिये फन्दे होते हैं।

    A fool’s mouth [is] his destruction, and his lips [are] the snare of his soul.

  8. कानाफूसी करनेवाले के वचन स्वादिष्ट भोजन की नाईं लगते हैं; वे पेट में पच जाते हैं।

    The words of a talebearer [are] as wounds, and they go down into the innermost parts of the belly.

  9. जो काम में आलस करता है, वह खोनेवाले का भाई ठहरता है।

    He also that is slothful in his work is brother to him that is a great waster.

  10. यहोवा का नाम दृढ़ कोट है; धर्मी उस में भागकर सब दुर्घटनाओं से बचता है।

    The name of the LORD [is] a strong tower: the righteous runneth into it, and is safe.

  11. धनी का धन उसकी दृष्टि में गढ़वाला नगर, और ऊंचे पर बनी हुई शहरपनाह है।

    The rich man’s wealth [is] his strong city, and as an high wall in his own conceit.

  12. नाश होने से पहिले मनुष्य के मन में घमण्ड, और महिमा पाने से पहिले नम्रता होती है।

    Before destruction the heart of man is haughty, and before honour [is] humility.

  13. जो बिना बात सुने उत्तर देता है, वह मूढ़ ठहरता है, और उसका अनादर होता है।

    He that answereth a matter before he heareth [it], it [is] folly and shame unto him.

  14. रोग में मनुष्य अपनी आत्मा से सम्भलता है; परन्तु जब आत्मा हार जाती है तब इसे कौन सह सकता है?

    The spirit of a man will sustain his infirmity; but a wounded spirit who can bear?

  15. समझवाले का मन ज्ञान प्राप्त करता है; और बुद्धिमान ज्ञान की बात की खोज में रहते हैं।

    The heart of the prudent getteth knowledge; and the ear of the wise seeketh knowledge.

  16. भेंट मनुष्य के लिये मार्ग खोल देती है, और उसे बड़े लोगों के साम्हने पहुंचाती है।

    A man’s gift maketh room for him, and bringeth him before great men.

  17. मुक में में जो पहिले बोलता, वही धर्मी जान पड़ता है, परन्तु पीछे दूसरा पक्षवाला आका उसे खोज लेता है।

    [He that is] first in his own cause [seemeth] just; but his neighbour cometh and searcheth him.

  18. चिट्ठी डालने से झगड़े बन्द होते हैं, और बलवन्तों की लड़ाई का अन्त होता है।

    The lot causeth contentions to cease, and parteth between the mighty.

  19. चिढ़े हुए भाई को मनाना दृढ़ नगर के ले लेने से कठिन होता है, और झगड़े राजभवन के बेण्डों के समान हैं।

    A brother offended [is harder to be won] than a strong city: and [their] contentions [are] like the bars of a castle.

  20. मनुष्य का पेट मुंह की बातों के फल से भरता है; और बोलने से जो कुछ प्राप्त होता है उस से वह तृप्त होता है।

    A man’s belly shall be satisfied with the fruit of his mouth; [and] with the increase of his lips shall he be filled.

  21. जीभ के वश में मृत्यु और जीवन दोनों होते हैं, और जो उसे काम में लाना जानता है वह उसका फल भोगेगा।

    Death and life [are] in the power of the tongue: and they that love it shall eat the fruit thereof.

  22. जिस ने स्त्री ब्याह ली, उस ने उत्तम पदार्थ पाया, और यहोवा का अनुग्रह उस पर हुआ है।

    [Whoso] findeth a wife findeth a good [thing], and obtaineth favour of the LORD.

  23. निर्धन गिड़गिड़ाकर बोलता है। परन्तु धनी कड़ा उत्तर देता है।

    The poor useth intreaties; but the rich answereth roughly.

  24. मित्रों के बढ़ाने से तो नाश होता है, परन्तु ऐसा मित्रा होता है, जो भाई से भी अधिक मिला रहता है।

    A man [that hath] friends must shew himself friendly: and there is a friend [that] sticketh closer than a brother.

All chapters of Proverbs · Hindi Bible · Proverbs 18 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.