Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Proverbs · chapter 29 of 31 · 27 verses

Proverbs 29 in Hindi

नीतिवचन 29

  1. जो बार बार डांटे जाने पर भी हठ करता है, वह अचानक नाश हो जाएगा और उसका कोई भी उपाय काम न आएगा।

    He, that being often reproved hardeneth [his] neck, shall suddenly be destroyed, and that without remedy.

  2. जब धर्मी लोग शिरोमणि होते हैं, तब प्रजा आनन्दित होती है; परन्तु जब दुष्ट प्रभुता करता है तब प्रजा हाय मारती है।

    When the righteous are in authority, the people rejoice: but when the wicked beareth rule, the people mourn.

  3. जो पुरूष बुद्धि से प्रीति रखता है, अपने पिता को आनन्दित करता है, परन्तु वेश्याओं की संगति करनेवाला धन को उड़ा देता है।

    Whoso loveth wisdom rejoiceth his father: but he that keepeth company with harlots spendeth [his] substance.

  4. राजा न्याय से देश को स्थिर करता है, परन्तु जो बहुत घूस लेता है उसको उलट देता है।

    The king by judgment establisheth the land: but he that receiveth gifts overthroweth it.

  5. जो पुरूष किसी से चिकनी चुपड़ी बातें करता है, वह उसके पैरों के लिये जाल लगाता है।

    A man that flattereth his neighbour spreadeth a net for his feet.

  6. बुरे मनुष्य का अपराध फन्दा होता है, परन्तु धर्मी आनन्दित होकर जयजयकार करता है।

    In the transgression of an evil man [there is] a snare: but the righteous doth sing and rejoice.

  7. धर्मी पुरूष कंगालों के मुक में में मन लगाता है; परन्तु दुष्ट जन उसे जानने की समझ नहीं रखता।

    The righteous considereth the cause of the poor: [but] the wicked regardeth not to know [it].

  8. ठट्ठा करनेवाले लोग नगर को फूंक देते हैं, परन्तु बुद्धिमान लोग क्रोध को ठण्डा करते हैं।

    Scornful men bring a city into a snare: but wise [men] turn away wrath.

  9. जब बुद्धिमान मूढ़ के साथ वादविवाद करता है, तब वह मूढ़ क्रोधित होता और ठट्ठा करता है, और वहां शान्ति नहीं रहती।

    [If] a wise man contendeth with a foolish man, whether he rage or laugh, [there is] no rest.

  10. हत्यारे लोग खरे पुरूष से बैर रखते हैं, और सीधे लोगों के प्राण की खोज करते हैं।

    The bloodthirsty hate the upright: but the just seek his soul.

  11. मूर्ख अपने सारे मन की बात खोल देता है, परन्तु बुद्धिमान अपने मन को रोकता, और शान्त कर देता है।

    A fool uttereth all his mind: but a wise [man] keepeth it in till afterwards.

  12. जब हाकिम झूठी बात की ओर कान लगाता है, तब उसके सब सेवक दुष्ट हो जाते हैं।

    If a ruler hearken to lies, all his servants [are] wicked.

  13. निर्धन और अन्धेर करनेवाला पुरूष एक समान है; और यहोवा दोनों की आंखों में ज्योति देता है।

    The poor and the deceitful man meet together: the LORD lighteneth both their eyes.

  14. जो राजा कंगालों का न्याय सच्चाई से चुकाता है, उसकी गद्दी सदैव स्थिर रहती है।

    The king that faithfully judgeth the poor, his throne shall be established for ever.

  15. छड़ी और डांट से बुद्धि प्राप्त होती है, परन्तु जो लड़का योंइी छोड़ा जाता है वह अपनी माता की लज्जा का कारण होता है।

    The rod and reproof give wisdom: but a child left [to himself] bringeth his mother to shame.

  16. दुष्टों के बड़ने से अपराध भी बढ़ता है; परन्तु अन्त में धर्मी लोग उनका गिरना देख लेते हैं।

    When the wicked are multiplied, transgression increaseth: but the righteous shall see their fall.

  17. अपने बेटे की ताड़ना कर, तब उस से तुझे चैन मिलेगा; और तेरा मन सुखी हो जाएगा।

    Correct thy son, and he shall give thee rest; yea, he shall give delight unto thy soul.

  18. जहां दर्शन की बात नहीं होती, वहां लोग निरंकुश हो जाते हैं, और जो व्यवस्था को मानता है वह धन्य होता है।

    Where [there is] no vision, the people perish: but he that keepeth the law, happy [is] he.

  19. दास बातों ही के द्वारा सुधारा नहीं जाता, क्योंकि वह समझदार भी नहीं मानता।

    A servant will not be corrected by words: for though he understand he will not answer.

  20. क्या तू बातें करने में उतावली करनेवाले मनुष्य को देखता है? उस से अधिक तो मूर्ख ही से आशा है।

    Seest thou a man [that is] hasty in his words? [there is] more hope of a fool than of him.

  21. जो अपने दास को उसके लड़कपन से सुकुमारपन में पालता है, वह दास अन्त में उसका बेटा बन बैठता है।

    He that delicately bringeth up his servant from a child shall have him become [his] son at the length.

  22. क्रोध करनेवाला मनुष्य झगड़ा मचाता है और अत्यन्त क्रोध करनेवाला अपराधी होता है।

    An angry man stirreth up strife, and a furious man aboundeth in transgression.

  23. मनुष्य गर्व के कारण नीचा खाता है, परन्तु नम्र आत्मावाला महिमा का अधिकारी होता है।

    A man’s pride shall bring him low: but honour shall uphold the humble in spirit.

  24. जो चोर की संगति करता है वह अपने प्राण का बैरी होता है; शपथ खाने पर भी वह बात को प्रगट नहीं करता।

    Whoso is partner with a thief hateth his own soul: he heareth cursing, and bewrayeth [it] not.

  25. मनुष्य का भय खाना फन्दा हो जाता है, परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह ऊंचे स्थान पर चढ़ाया जाता है।

    The fear of man bringeth a snare: but whoso putteth his trust in the LORD shall be safe.

  26. हाकिम से भेंट करना बहुत लोग चाहते हैं, परन्तु मनुष्य का न्याय यहोवा की करता है।

    Many seek the ruler’s favour; but [every] man’s judgment [cometh] from the LORD.

  27. धर्मी लोग कुटिल मनुष्य से घृणा करते हैं और दुष्ट जन भी सीधी चाल चलनेवाले से घृणा करता है।।

    An unjust man [is] an abomination to the just: and [he that is] upright in the way [is] abomination to the wicked.

All chapters of Proverbs · Hindi Bible · Proverbs 29 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.