Psalms · chapter 119 · verse 165
Psalm 119:165 in Hindi
तेरी व्यवस्था से प्रीति रखनेवालों को बड़ी शान्ति होती है; और उनको कुछ ठोकर नहीं लगती।
Teree vyavasthaa se preeti rakhanevaalom ko badee shaanti hotee hai; aur unako kuchh thokar naheem lagatee.
Psalm 119:165 in English
- King James Version (KJV)
- Great peace have they which love thy law: and nothing shall offend them.
- World English Bible (WEB)
- Those who love your law have great peace. Nothing causes them to stumble.
- American Standard Version (ASV)
- Great peace have they that love thy law; And they have no occasion of stumbling.
- Bible in Basic English (BBE)
- Great peace have lovers of your law; they have no cause for falling.
- Darby Translation (DBY)
- Great peace have they that love thy law, and nothing doth stumble them.
- Webster's Bible (WBS)
- Great peace have they who love thy law: and nothing shall cause them to stumble.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Abundant peace have those loving Thy law, And they have no stumbling-block.
Read in context
- 163झूठ से तो मैं बैर और घृणा रखता हूं, परन्तु तेरी व्यवस्था से प्रीति रखता हूं।
- 164तेरे धर्ममय नियमों के कारण मैं प्रतिदिन सात बेर तेरी स्तुति करता हूं।
- 165तेरी व्यवस्था से प्रीति रखनेवालों को बड़ी शान्ति होती है; और उनको कुछ ठोकर नहीं लगती।
- 166हे यहोवा, मैं तुझ से उद्धार पाने की आशा रखता हूं; और तेरी आज्ञाओं पर चलता आया हूं।
- 167मैं तेरी चितौनियों को जी से मानता हूं, और उन से बहुत प्रीति रखता आया हूं।
Cross references
- Proverbs 3:1–2 नीतिवचन 3:1–2हे मेरे पुत्रा, मेरी शिक्षा को न भूलना; अपने हृदय में मेरी आज्ञाओं को रखे रहना; क्योंकि ऐसा करने से तेरी आयु बढ़ेगी, और तू अधिक कुशल से रहेगा।
- Isaiah 32:17 यशायाह 32:17और धर्म का फल शांति और उसका परिणाम सदा का चैन और निश्चिन्त रहना होगा।
- Isaiah 26:3 यशायाह 26:3जिसका मन तुझ में धीरज धरे हुए हैं, उसकी तू पूर्ण शान्ति के साथ रक्षा करता है, क्योंकि वह तुझ पर भरोसा रखता है।
- John 14:27 यूहन्ना 14:27मैं तुम्हें शान्ति दिए जाता हूं, अपनी शान्ति तुम्हें देता हूं; जैसे संसार देता है, मैं तुम्हें नहीं देता: तुम्हारा मन न घबराए और न डरे।
- Philippians 4:7 फिलिप्पियों 4:7तब परमेश्वर की शान्ति, जो समझ से बिलकुल परे है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को मसीह यीशु में सुरक्षित रखेगी।।
- Galatians 5:22–23 गलातियों 5:22–23पर आत्मा का फल प्रेम, आनन्द, मेल, धीरज, और कृपा, भालाई, विश्वास, नम्रता, और संयम हैं; ऐसे ऐसे कामों के विरोध में कोई व्यवस्था नहीं।
- 1 Peter 2:6–8 1 पतरस 2:6–8इस कारण पवित्रा शास्त्रा में भी आया है, कि देखो, मैं सिरयोन में कोने के सिरे का चुना हुआ और बहुमूल्य पत्थर धरता हूं: और जो कोई उस पर विश्वास करेगा, वह किसी रीति से लज्जित नहीं होगा। सो तुम्हारे लिये जो विश्वास करते हो, वह तो बहुमूल्य है, पर जो विश्वास नहीं करते उन के लिये जिस पत्थर को राजमिद्दीयों ने निकम्मा ठहराया था, वही कोने का सिरा हो गया। और ठेस लगने का पत्थर और ठोकर खाने की चट्टान हो गया है: क्योंकि वे तो वचन को न मानकर ठोकर खाते हैं और इसी के लिये वे ठहराए भी गए थे।
- Proverbs 3:23 नीतिवचन 3:23और तू अपने मार्ग पर निडर चलेगा, और तेरे पांव में ठेस न लगेगी।
- 1 John 2:10 1 यूहन्ना 2:10जो कोई अपने भाई से प्रेम रखता है, वह ज्योति में रहता है, और ठोकर नहीं खा सकता।
- Isaiah 57:21 यशायाह 57:21दुष्टों के लिये शान्ति नहीं है, मेरे परमेश्वर का यही वचन है।।
- Proverbs 3:17 नीतिवचन 3:17उसके मार्ग मनभाऊ हैं, और उसके सब मार्ग कुशल के हैं।
- Matthew 13:21 मत्ती 13:21पर अपने में जड़ न रखने के कारण वह थोड़े ही दिन का है, और जब वचन के कारण क्लेश या उपद्रव होता है, तो तुरन्त ठोकर खाता है।