Psalms · chapter 150 · verse 3
Psalm 150:3 in Hindi
नरसिंगा फूंकते हुए उसकी स्तुति करो; सारंगी और वीणा बजाते हुए उसकी स्तुति करो!
Narasingaa phoonkate hue usakee stuti karo; saarangee aur veenaa bajaate hue usakee stuti karo!
Psalm 150:3 in English
- King James Version (KJV)
- Praise him with the sound of the trumpet: praise him with the psaltery and harp.
- World English Bible (WEB)
- Praise him with the sounding of the trumpet! Praise him with harp and lyre!
- American Standard Version (ASV)
- Praise him with trumpet sound: Praise him with psaltery and harp.
- Bible in Basic English (BBE)
- Give him praise with the sound of the horn: give him praise with corded instruments of music.
- Darby Translation (DBY)
- Praise him with the sound of the trumpet; praise him with lute and harp;
- Webster's Bible (WBS)
- Praise him with the sound of the trumpet: praise him with the psaltery and harp.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Praise Him with blowing of trumpet, Praise Him with psaltery and harp.
Read in context
- 1याह की स्तुति करो! ईश्वर के पवित्रास्थान में उसकी स्तुति करो; उसकी सामर्थ्य से भरे हुए आकाशमण्डल में उसी की स्तुति करो!
- 2उसके पराक्रम के कामों के कारण उसकी स्तुति करो; उसकी अत्यन्त बड़ाई के अनुसार उसकी स्तुति करो!
- 3नरसिंगा फूंकते हुए उसकी स्तुति करो; सारंगी और वीणा बजाते हुए उसकी स्तुति करो!
- 4डफ बजाते और नाचते हुए उसकी स्तुति करो; तारवाले बाजे और बांसुली बजाते हुए उसकी स्तुति करो!
- 5ऊंचे शब्दवाली झांझ बाजाते हुए उसकी स्तुति करो; आनन्द के महाशब्दवाली झांझ बजाते हुए उसकी स्तुति करो!
Cross references
- Psalm 33:2 भजन संहिता 33:2वीणा बजा बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो, दस तारवाली सारंगी बजा बजाकर उसका भजन गाओ।
- Psalm 149:3 भजन संहिता 149:3वे नाचते हुए उसके नाम की स्तुति करें, और डफ और वीणा बजाते हुए उसका भजन गाएं!
- Psalm 98:5–6 भजन संहिता 98:5–6वीणा बजाकर यहोवा का भजन गाओ, वीणा बजाकर भजन का स्वर सुनाओं। तुरहियां और नरसिंगे फूंक फूंककर यहोवा राजा का जयजयकार करो।।
- Psalm 81:2–3 भजन संहिता 81:2–3भजन उठाओ, डफ और मधुर बजनेवाली वीणा और सारंगी को ले आओ। नये चाँद के दिन, और पूणमासी को हमारे पर्व के दिन नरसिंगा फुको।
- Psalm 92:3 भजन संहिता 92:3दस तारवाले बाजे और सारंगी पर, और वीणा पर गम्भीर स्वर से गाना भला है।
- 1 Chronicles 15:28 1 इतिहास 15:28इस प्रकार सब इस्राएली यहोवा की वाचा के सन्दूक को जयजयकार करते, और नरसिंगे, तुरहियां और झांझ बजाते और सारंगियां और वीणा बजाते हुए ले चले।
- Numbers 10:10 गिनती 10:10और अपने आनन्द के दिन में, और अपने नियत पर्ब्बों में, और महीनों के आदि में, अपने होमबलियों और मेलबलियों के साथ उन तुरहियों को फूंकना; इस से तुम्हारे परमेश्वर को तुम्हारा स्मरण आएगा; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं।।
- 1 Chronicles 16:42 1 इतिहास 16:42और उनके संग उस ने हेमान और यदूतून को बजानेवालों के लिये तुरहियां और झांझें और परमेश्वर के गीत गाने के लिये बाजे दिए, और यदूतून के बेटों को फाटक की रखवाली करने को ठहरा दिया।
- 1 Chronicles 15:24 1 इतिहास 15:24और शबन्याह, योशापात, नतनेल, अमासै, जकर्याह, बनायाह और एलीएजेर नाम याजक परमेश्वर के सन्दूक के आगे आगे तुरहियां बजाते हुए चले, और ओबेदेदोम और यहिरयाह उसके द्वारपाल थे।
- Psalm 108:2 भजन संहिता 108:2हे सारंगी और वीणा जागो! मैं आप पौ फटते जाग उठूंगा!
- Daniel 3:5 दानिय्येल 3:5जिस समय तुम नरसिंगे, बांसुली, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई आदि सब प्रकार के बाजों का शब्द सुनो, तुम उसी समय गिरकर नबूकदनेस्सर राजा की खड़ी कराई हुए सोने की मूरत को दण्डवत् करो।