Psalms · chapter 50 · verse 11
Psalm 50:11 in Hindi
पहाड़ों के सब पक्षियों को मैं जानता हूं, और मैदान पर चलने फिरनेवाले जानवार मेरे ही हैं।।
Pahaadom ke sab pakshiyom ko maim jaanataa hoom, aur maidaan par chalane phiranevaale jaanavaar mere hee hain..
Psalm 50:11 in English
- King James Version (KJV)
- I know all the fowls of the mountains: and the wild beasts of the field [are] mine.
- World English Bible (WEB)
- I know all the birds of the mountains. The wild animals of the field are mine.
- American Standard Version (ASV)
- I know all the birds of the mountains; And the wild beasts of the field are mine.
- Bible in Basic English (BBE)
- I see all the birds of the mountains, and the beasts of the field are mine.
- Darby Translation (DBY)
- I know all the fowl of the mountains, and the roaming creatures of the field are mine:
- Webster's Bible (WBS)
- I know all the fowls of the mountains: and the wild beasts of the field [are] mine.
- Young's Literal Translation (YLT)
- I have known every fowl of the mountains, And the wild beast of the field [is] with Me.
Read in context
- 9मैं न तो तेरे घर से बैल न तेरे पशुशालों से बकरे ले लूंगा।
- 10क्योंकि वन के सारे जीवजन्तु और हजारों पहाड़ों के जानवर मेरे ही हैं।
- 11पहाड़ों के सब पक्षियों को मैं जानता हूं, और मैदान पर चलने फिरनेवाले जानवार मेरे ही हैं।।
- 12यदि मैं भूखा होता तो तुझ से न कहता; क्योंकि जगत् और जो कुछ उस में है वह मेरा है।
- 13क्या मैं बैल का मांस खाऊं, वा बकरों का लोहू पीऊं?
Cross references
- Matthew 6:26 मत्ती 6:26आकाश के पक्षियों को देखो! वे न बोते हैं, न काटते हैं, और न खत्तों में बटोरते हैं; तौभी तुम्हारा स्वर्गीय पिता उन को खिलाता है; क्या तुम उन से अधिक मूल्य नहीं रखते।
- Genesis 1:20–22 उत्पत्ति 1:20–22फिर परमेश्वर ने कहा, जल जीवित प्राणियों से बहुत ही भर जाए, और पक्षी पृथ्वी के ऊपर आकाश कें अन्तर में उड़ें। ठसलिये परमेश्वर ने जाति जाति के बड़े बड़े जल- जन्तुओं की, और उन सब जीवित प्राणियों की भी सृष्टि की जो चलते फिरते हैं जिन से जल बहुत ही भर गया और एक एक जाति के उड़नेवाले पक्षियों की भी सृष्टि की: और परमेश्वर ने देखा कि अच्छा है। और परमेश्वर ने यह कहके उनको आशीष दी, कि फूलो- फलो, और समुद्र के जल में भर जाओ, और पक्षी पृथ्वी पर बढ़ें।
- Luke 12:24 लूका 12:24कौवों पर ध्यान दो; वे न बोते हैं, न काटते; न उन के भण्डार और न खत्ता होता है; तौभी परमेश्वर उन्हें पालता है; तुम्हारा मूल्य पक्षियों से कहीं अधिक है।
- Job 39:26–30 अय्यूब 39:26–30क्या तेरे समझाने से बाज़ उड़ता है, और दक्खिन की ओर उड़ने को अपने पंख फैलाता है? क्या उकाब तेरी आज्ञा से ऊपर चढ़ जाता है, और ऊंचे स्थान पर अपना घोंसला बनाता है? वह चट्टान पर रहता और चट्टान की चोटी और दृढ़स्थान पर बसेरा करता है। वह अपनी आंखों से दूर तक देखता है, वहां से वह अपने अहेर को ताक लेता है। उसके बच्चे भी लोहू चूसते हैं; और जहां घात किए हुए लोग होते वहां वह भी होता है।
- Isaiah 56:9 यशायाह 56:9हे मैदान के सब जन्तुओं, हे वन के सब पशुओं, खाने के लिये आओ।
- Job 39:13–18 अय्यूब 39:13–18फिर शुतुरमुग अपने पंखों को आनन्द से फुलाती है, परन्तु क्या ये पंख और पर स्नेह को प्रगट करते हैं? क्योंकि वह तो अपने अणडे भूमि पर छोड़ देती और धूलि में उन्हें गर्म करती है; और इसकी सुधि नहीं रखती, कि वे पांव से कुचले जाएंगे, वा कोई वनपशु उनको कुचल डालेगा। वह अपने बच्चों से ऐसी कठोरता करती है कि मानो उसके नहीं हैं; यद्यपि उसका कष्ट अकारथ होता है, तौभी वह निश्चिन्त रहती है; क्योंकि ईश्वर ने उसको बुध्दिरहित बनाया, और उसे समझने की शक्ति नहीं दी। जिस समय वह सीधी होकर अपने पंख फैलाती है, तब घोड़े और उसके सवार दोनों को कुछ नहीं समझती है।
- Ezekiel 14:15–16 यहेजकेल 14:15–16यदि मैं किसी देश में दुष्ट जन्तु भेजूं जो उसको निर्जन करके उजाड़ कर डालें, और जन्तुओं के कारण कोई उस में होकर न जाएं, तो चाहे उसे में वे तीन पुरूष हों, तौभी प्रभु यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, न वे पुत्रों को ओर न पुत्रियों को बचा सकेंगे; वे ही अकेले बचेंगे; परन्तु देश उजाड़ हो जाएगा।
- Psalm 104:12 भजन संहिता 104:12उनके पास आकाश के पक्षी बसेरा करते, और डालियों के बीच में से बोलते हैं।
- Matthew 10:29–31 मत्ती 10:29–31क्या पैसे मे दो गौरैये नहीं बिकती? तौभी तुम्हारे पिता की इच्छा के बिना उन में से एक भी भूमि पर नहीं गिर सकती। तुम्हारे सिर के बाल भी सब गिने हुए हैं। इसलिये, डरो नहीं; तुम बहुत गौरैयों से बढ़कर हो।
- Psalm 147:9 भजन संहिता 147:9वह पशुओं को और कौवे के बच्चों को जो पुकारते हैं, आहार देता है।