Genesis · chapter 2 · verse 7
Genesis 2:7 in Hindi
और यहोवा परमेश्वर ने आदम को भूमि की मिट्टी से रचा और उसके नथनो में जीवन का श्वास फूंक दिया; और आदम जीवता प्राणी बन गया।
Aur yahovaa parameshvar ne aadam ko bhoomi kee mittee se rachaa aur usake nathano mem jeevan kaa shvaas phoonk diyaa; aur aadam jeevataa praanee ban gayaa.
Genesis 2:7 in English
- King James Version (KJV)
- And the LORD God formed man [of] the dust of the ground, and breathed into his nostrils the breath of life; and man became a living soul.
- World English Bible (WEB)
- The LORD God formed man from the dust of the ground, and breathed into his nostrils the breath of life; and man became a living soul.
- American Standard Version (ASV)
- And Jehovah God formed man of the dust of the ground, and breathed into his nostrils the breath of life; and man became a living soul.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the Lord God made man from the dust of the earth, breathing into him the breath of life: and man became a living soul.
- Darby Translation (DBY)
- And Jehovah Elohim formed Man, dust of the ground, and breathed into his nostrils the breath of life; and Man became a living soul.
- Webster's Bible (WBS)
- And the LORD God formed man [of] the dust of the ground, and breathed into his nostrils the breath of life; and man became a living soul.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Jehovah God formeth the man — dust from the ground, and breatheth into his nostrils breath of life, and the man becometh a living creature.
Read in context
- 5तब मैदान का कोई पौधा भूमि पर न था, और न मैदान का कोई छोटा पेड़ उगा था, क्योंकि यहोवा परमेश्वर ने पृथ्वी पर जल नहीं बरसाया था, और भूमि पर खेती करने के लिये मनुष्य भी नहीं था;
- 6तौभी कुहरा पृथ्वी से उठता था जिस से सारी भूमि सिंच जाती थी
- 7और यहोवा परमेश्वर ने आदम को भूमि की मिट्टी से रचा और उसके नथनो में जीवन का श्वास फूंक दिया; और आदम जीवता प्राणी बन गया।
- 8और यहोवा परमेश्वर ने पूर्व की ओर अदन देश में एक बाटिका लगाई; और वहां आदम को जिसे उस ने रचा था, रख दिया।
- 9और यहोवा परमेश्वर ने भूमि से सब भांति के वृक्ष, जो देखने में मनोहर और जिनके फल खाने में अच्छे हैं उगाए, और बाटिका के बीच में जीवन के वृक्ष को और भले या बुरे के ज्ञान के वृक्ष को भी लगाया।
Cross references
- Ecclesiastes 12:7 सभोपदेशक 12:7जब मिट्टी ज्यों की त्यों मिट्टी में मिल जाएगी, और आत्मा परमेश्वर के पास जिस ने उसे दिया लौट जाएगी।
- 1 Corinthians 15:45 1 कुरिन्थियों 15:45ऐसा ही लिखा भी है, कि प्रथम मनुष्य, अर्थात् आदम, जीवित प्राणी बना और अन्तिम आदम, जीवनदायक आत्मा बना।
- Job 33:4 अय्यूब 33:4मुझे ईश्वर की आत्मा ने बनाया है, और सर्वशक्तिमान की सांस से मुझे जीवन मिलता है।
- Isaiah 64:8 यशायाह 64:8तौभी, हे यहोवा, तू हमार पिता है; देख, हम तो मिट्टी है, और तू हमारा कुम्हार है; हम सब के सब तेरे हाथ के काम हैं।
- Acts 17:25 प्रेरितों के काम 17:25न किसी वस्तु का प्रयोजन रखकर मनुष्यों के हाथों की सेवा लेता है, क्योंकि वह तो आप ही सब को जीवन और स्वास और सब कुछ देता है।
- 1 Corinthians 15:47 1 कुरिन्थियों 15:47प्रथम मनुष्य धरती से अर्थात् मिट्टी का था; दूसरा मनुष्य स्वर्गीय है।
- Job 27:3 अय्यूब 27:3क्योंकि अब तक मेरी सांस बराबर आती है, और ईश्वर का आत्मा मेरे नथुनों में बना है।
- Genesis 3:19 उत्पत्ति 3:19और अपने माथे के पसीने की रोटी खाया करेगा, और अन्त में मिट्टी में मिल जाएगा; क्योंकि तू उसी में से निकाला गया है, तू मिट्टी तो है और मिट्टी ही में फिर मिल जाएगा।
- Genesis 7:22 उत्पत्ति 7:22जो जो स्थल पर थे उन में से जितनों के नथनों में जीवन का श्वास था, सब मर मिटे।
- Zechariah 12:1 जकर्याह 12:1इस्राएल के विषय में यहोवा का कहा हुआ भारी वचन: यहोवा को आकाश का ताननेवाला, पृथ्वी की नेव डालनेवाला और मनुष्य की आत्मा का रचनेवाला है, उसकी यह वाणी है,
- Ecclesiastes 3:20–21 सभोपदेशक 3:20–21सब एक स्थान मे जाते हैं; सब मिट्टी से बने हैं, और सब मिट्टी में फिर मिल जाते हैं। क्या मनुष्य का प्राण ऊपर की ओर चढ़ता है और पशुओं का प्राण नीचे की ओर जाकर मिट्टी में मिल जाता है? कौन जानता है?
- Psalm 103:14 भजन संहिता 103:14क्योंकि वह हमारी सृष्टि जानता है; और उसको स्मरण रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है।।
Original words (Hebrew)
- God · H430אֱלֹהִים ʼĕlôhîym
- formed · H3335יָצַר yâtsar
- man · H120אָדָם ʼâdâm
- dust · H6083עָפָר ʻâphâr
- of · H4480מִן min
- ground · H127אֲדָמָה ʼădâmâh
- breathed · H5301נָפַח nâphach
- nostrils · H639אַף ʼaph
- breath · H5397נְשָׁמָה nᵉshâmâh
- life · H2416חַי chay
- man · H120אָדָם ʼâdâm
- living · H2416חַי chay
- soul · H5315נֶפֶשׁ nephesh