Proverbs · chapter 31 · verse 10
Proverbs 31:10 in Hindi
भली पत्नी कौन पा सकता है? क्योंकि उसका मूल्य मूंगों से भी बहुत अधिक है। उसके पति के मन में उसके प्रति विश्वास है।
Bhalee patnee kaun paa sakataa hai? Kyonki usakaa mooly moongom se bhee bahut adhik hai. Usake pati ke man mem usake prati vishvaas hai.
Proverbs 31:10 in English
- King James Version (KJV)
- Who can find a virtuous woman? for her price [is] far above rubies.
- World English Bible (WEB)
- Who can find a worthy woman? For her value is far above rubies.
- American Standard Version (ASV)
- A worthy woman who can find? For her price is far above rubies.
- Bible in Basic English (BBE)
- Who may make discovery of a woman of virtue? For her price is much higher than jewels.
- Darby Translation (DBY)
- Who can find a woman of worth? for her price is far above rubies.
- Webster's Bible (WBS)
- Who can find a virtuous woman? for her price [is] far above rubies.
- Young's Literal Translation (YLT)
- A woman of worth who doth find? Yea, far above rubies [is] her price.
Read in context
- 8गूंगे के लिये अपना मुंह खोल, और सब अनाथों का न्याय उचित रीति से किया कर।
- 9अपना मुंह खोल और धर्म से न्याय कर, और दीन दरिद्रों का न्याय कर।
- 10भली पत्नी कौन पा सकता है? क्योंकि उसका मूल्य मूंगों से भी बहुत अधिक है। उसके पति के मन में उसके प्रति विश्वास है।
- 11और उसे लाभ की घटी नहीं होती।
- 12वह अपने जीवन के सारे दिनों में उस से बुरा नहीं, वरन भला ही व्यवहार करती है।
Cross references
- Proverbs 19:14 नीतिवचन 19:14घर और धन पुरखाओं के भाग में, परन्तु बुद्धिमती पत्नी यहोवा ही से मिलती है।
- Proverbs 12:4 नीतिवचन 12:4भली स्त्री अपने पति का मुकुट है, परन्तु जो लज्जा के काम करती वह मानो उसकी हडि्डयों के सड़ने का कारण होती है।
- Ephesians 5:25–33 इफिसियों 5:25–33हे पतियों, अपनी अपनी पत्नी से प्रेम रखो, जैसा मसीह ने भी कलीसिया से प्रेम करके अपने आप को उसके लिये दे दिया। कि उस को वचन के द्वारा जल के स्नान से शुद्ध करके पवित्रा बनाए। और उसे एक ऐसी तेजस्वी कलीसिया बनाकर अपने मास खड़ी करे, जिस में न कलंक, न झुर्री, न कोई ऐसी वस्तु हो, बरन पवित्रा और निर्दोष हो। इसी प्रकार उचित है, कि पति अपनी अपनी पत्नी से प्रेम रखता है, वह अपने आप से प्रेम रखता है। क्योंकि किसी ने कभी अपने शरीर से बैर नहीं रखा बरन उसका पालन- पोषण करता है, जैसा मसीह भी कलीसिया के साथ करता है इसलिये कि हम उस की देह के अंग हैं। इस कारण मनुष्य माता पिता को छोड़कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे। यह भेद तो बड़ा है; पर मैं मसीह और कलीसिया के विषय में कहता हूं। पर तुम में से हर एक अपनी पत्नी से अपने समान प्रेम रखे, और पत्नी भी अपने पति का भय माने।।
- Proverbs 18:22 नीतिवचन 18:22जिस ने स्त्री ब्याह ली, उस ने उत्तम पदार्थ पाया, और यहोवा का अनुग्रह उस पर हुआ है।
- Proverbs 3:15 नीतिवचन 3:15वह मूंगे से अधिक अनमोल है, और जितनी वस्तुओं की तू लालसा करता है, उन में से कोई भी उसके तुल्य न ठहरेगी।
- Song of Solomon 6:8–9 श्रेष्ठगीत 6:8–9वहां साठ रानियां और अस्सी रखेलियां और असंख्य कुमारियां भी हैं। परन्तु मेरी कबूतरी, मेरी निर्मल, अद्वैत है अपनी माता की एकलौती अपनी जननी की दुलारी है। पुत्रियों ने उसे देखा और धन्य कहा; रानियों और रखेलियों ने देखकर उसकी प्रशंसा की।
- Ruth 3:11 रूत 3:11इसलिये अब, हे मेरी बेटी, मत डर, जो कुछ तू कहेगी मैं तुझ से करूंगा; क्योंकि मेरे नगर के सब लोग जानते हैं कि तू भली स्त्री है।
- Proverbs 20:15 नीतिवचन 20:15सोना और बहुत से मूंगे तो हैं; परन्तु ज्ञान की बातें अनमोल मणी ठहरी हैं।
- Ecclesiastes 7:28 सभोपदेशक 7:28जिसे मेरा मन अब तक ढूंढ़ रहा है, परन्तु नहीं पाया। हजार में से मैं ने एक पुरूष को पाया, परन्तु उन में एक भी स्त्री नहीं पाई।
- Proverbs 8:11 नीतिवचन 8:11क्योंकि बुद्धि, मूंगे से भी अच्छी है, और सारी मनभावनी वस्तुओं में कोई भी उसके तुल्य नहीं है।
- Job 28:18 अय्यूब 28:18मूंगे और स्फटिकमणि की उसके आगे क्या चर्चा! बुध्दि का मोल माणिक से भी अधिक है।