Ruth · chapter 1 · verse 8
Ruth 1:8 in Hindi
तब नाओमी ने अपनी दोनो बहुओं से कहा, तुम अपने अपने मैके लौट जाओ। और जैसे तुम ने उन से जो मर गए हैं और मुझ से भी प्रीति की है, वैसे ही यहोवा तुम्हारे ऊपर कृपा करे।
Tab naaomee ne apanee dono bahuom se kahaa, tum apane apane maike laut jaao. Aur jaise tum ne un se jo mar gae haim aur mujh se bhee preeti kee hai, vaise hee yahovaa tumhaare oopar krupaa kare.
Ruth 1:8 in English
- King James Version (KJV)
- And Naomi said unto her two daughters in law, Go, return each to her mother’s house: the LORD deal kindly with you, as ye have dealt with the dead, and with me.
- World English Bible (WEB)
- Naomi said to her two daughters-in-law, “Go, return each of you to her mother’s house. May the LORD deal kindly with you, as you have dealt with the dead and with me.
- American Standard Version (ASV)
- And Naomi said unto her two daughters-in-law, Go, return each of you to her mother’s house: Jehovah deal kindly with you, as ye have dealt with the dead, and with me.
- Bible in Basic English (BBE)
- And Naomi said to her two daughters-in-law, Go back to your mothers' houses: may the Lord be good to you as you have been good to the dead and to me:
- Darby Translation (DBY)
- And Naomi said to her two daughters-in-law, Go, return each to her mother's house. Jehovah deal kindly with you, as ye have dealt with the dead and with me.
- Webster's Bible (WBS)
- And Naomi said to her two daughters-in-law, Go, return each to her mother's house: the LORD deal kindly with you, as ye have dealt with the dead, and with me.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Naomi saith to her two daughters-in-law, 'Go, turn back, each to the house of her mother; Jehovah doth with you kindness as ye have done with the dead, and with me;
Read in context
- 6तब वह मोआब के देश में यह सुनकर, कि यहोवा ने अपनी प्रजा के लोगों की सुधि लेके उन्हें भोजनवस्तु दी है, उस देश से अपनी दोनों बहुओं समेत लौट जाने को चली।
- 7तब वह अपनी दोनों बहुओं समेत उस स्थान से जहां रहती थीं निकलीं, और उन्होने यहूदा देश को लौट जाने का मार्ग लिया।
- 8तब नाओमी ने अपनी दोनो बहुओं से कहा, तुम अपने अपने मैके लौट जाओ। और जैसे तुम ने उन से जो मर गए हैं और मुझ से भी प्रीति की है, वैसे ही यहोवा तुम्हारे ऊपर कृपा करे।
- 9यहोवा ऐसा करे कि तुम फिर पति करके उनके घरों में विश्राम पाओ। तब उस ने उन को चूमा, और वे चिल्ला चिल्लाकर रोने लगीं,
- 10और उस से कहा, निश्चय हम तेरे संग तेेरे लोगों के पास चलेंगी।
Cross references
- Ruth 2:20 रूत 2:20नाओमी ने अपनी बहू से कहा, वह यहोवा की ओर से आशीष पाए, क्योंकि उस ने न तो जीवित पर से और न मरे हुओं पर से अपनी करूणा हटाई! फिर नाओमी ने उस से कहा, वह पुरूष तो हमारा कुटुम्बी है, वरन उन में से है जिनको हमारी भूमि छुड़ाने का अधिकार है।
- Ruth 1:5 रूत 1:5जब महलोन और किल्योन दोनों मर गए, तब नाआमी अपने दोनों पुत्रों और पति से रहित हो गई।
- Colossians 3:18 कुलुस्सियों 3:18हे पत्नियो, जेसा प्रभु में उचित है, वैसा ही अपने अपने पति के आधीन रहो।
- Colossians 3:24 कुलुस्सियों 3:24क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हें इस के बदले प्रभु से मीरास मिलेगी: तुम प्रभु मसीह की सेवा करते हो।
- Ephesians 6:2–3 इफिसियों 6:2–3अपनी माता और पिता का आदर कर (यह पहिली आज्ञा है, जिस के साथ प्रतिज्ञा भी है)। कि तेरा भला हो, और तू धरती पर बहुत दिन जीवित रहे।
- Ephesians 5:22 इफिसियों 5:22हे पत्नियों, अपने अपने पति के ऐसे अधीन रहो, जैसे प्रभु के।
- Joshua 24:15–28 यहोशू 24:15–28और यदि यहोवा की सेवा करनी तुम्हें बुरी लगे, तो आज चुन लो कि तुम किस की सेवा करोगे, चाहे उन देवताओं की जिनकी सेवा तुम्हारे पुरखा महानद के उस पार करते थे, और चाहे एमोरियों के देवताओं की सेवा करो जिनके देश में तुम रहते हो; परन्तु मैं तो अपने घराने समेत यहोवा की सेवा नित करूंगा। तब लोगों ने उत्तर दिया, यहोवा को त्यागकर दूसरे देवताओं की सेवा करनी हम से दूर रहे; क्योंकि हमारा परमेश्वर यहोवा वही है जो हम को और हमारे पुरखाओं को दासत्व के घर, अर्थात् मि देश से निकाल ले आया, और हमारे देखते बड़े बड़े आश्चर्य कर्म किए, और जिस मार्ग पर और जितनी जातियों के मध्य में से हम चले आते थे उन में हमारी रक्षा की; और हमारे साम्हने से इस देश में रहनेवाली एमोरी आदि सब जातियों को निकाल दिया है; इसलिये हम भी यहोवा की सेवा करेंगे, क्योंकि हमारा परमेश्वर वही है। यहोशू ने लोगों से कहा, तुम से यहोवा की सेवा नहीं हो सकती; क्योंकि वह पवित्रा परमेश्वर है; वह जलन रखनेवाला ईश्वर है; वह तुम्हारे अपराध और पाप क्षमा न करेगा। यदि तुम यहोवा को त्यागकर पराए देवताओं की सेवा करने लगोगे, तो य पि वह तुम्हारा भला करता आया है तौभी वह फिरकर तुम्हारी हानि करेगा और तुम्हारा अन्त भी कर डालेगा। लोगों ने यहोशू से कहा, नहीं; हम यहोवा ही की सेवा करेंगे। यहोशू ने लोगों से कहा, तुम आप ही अपने साक्षी हो कि तुम ने यहोवा की सेवा करनी अंगीकार कर ली है। उन्हों ने कहा, हां, हम साक्षी हैं। यहोशू ने कहा, अपने बीच पराए देवताओं को दूर करके अपना अपना मन इस्राएल के परमेश्वर की ओर लगाओ। लोगों ने यहोशू से कहा, हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही की सेवा करेंगे, और उसी की बात मानेंगे। तब यहोशू ने उसी दिन उन लोगों से वाचा बन्धाई, और शकेम में उनके लिये विधि और नियम ठहराया।। यह सारा वृत्तान्त यहोशू ने परमेश्वर की व्यवस्था की पुस्तक में लिख दिया; और एक बड़ा पत्थर चुनकर वहां उस बांजवृक्ष के तले खड़ा किया, जो यहोवा के पवित्रा स्थान में था। तब यहोशू ने सब लोगों से कहा, सुनो, यह पत्थर हम लोगों का साक्षी रहेगा, क्योंकि जितने वचन यहोवा ने हम से कहें हैं उन्हें इस ने सुना है; इसलिये यह तुम्हारा साक्षी रहेगा, ऐसा न हो कि तुम अपने परमेश्वर से मुकर जाओ। तब यहोशू ने लोगों को अपने अपने निज भाग पर जाने के लिये विदा किया।।
- 2 Timothy 1:16–18 2 तीमुथियुस 1:16–18उनेसिफुरूस के घराने पर प्रभु दया करे, क्योंकि उस ने बहुत बार मेरे जी को ठंडा किया, और मेरी जंजीरों से लज्जित न हुआ। पर जब वह रोमा में आया, तो बड़े यत्न से ढूंढकर मुझ से भेंट की। (प्रभु करे, कि उस दिन उस पर प्रभु की दया हो)। और जो जो सेवा उस ने इफिसुस में की है उन्हें भी तू भली भांति जानता है।।
Original words (Hebrew)
- Naomi · H5281נׇעֳמִי Noʻŏmîy
- said · H559אָמַר ʼâmar
- two · H8147שְׁנַיִם shᵉnayim
- law · H3618כַּלָּה kallâh
- Go · H3212יָלַךְ yâlak
- return · H7725שׁוּב shûwb
- each · H802אִשָּׁה ʼishshâh
- mother’s · H517אֵם ʼêm
- house · H1004בַּיִת bayith
- deal · H6213עָשָׂה ʻâsâh
- kindly · H2617חֵסֵד chêçêd
- dealt · H6213עָשָׂה ʻâsâh
- dead · H4191מוּת mûwth