Job · chapter 19 · verse 20
Job 19:20 in Hindi
मेरी खाल और मांस मेरी हडि्डयों से सट गए हैं, और मैं बाल बाल बच गया हूं।
Meree khaal aur maans meree hadi్dayom se sat gae haim, aur maim baal baal bach gayaa hoon.
Job 19:20 in English
- King James Version (KJV)
- My bone cleaveth to my skin and to my flesh, and I am escaped with the skin of my teeth.
- World English Bible (WEB)
- My bones stick to my skin and to my flesh. I have escaped by the skin of my teeth.
- American Standard Version (ASV)
- My bone cleaveth to my skin and to my flesh, And I am escaped with the skin of my teeth.
- Bible in Basic English (BBE)
- My bones are joined to my skin, and I have got away with my flesh in my teeth.
- Darby Translation (DBY)
- My bones cleave to my skin and to my flesh, and I am escaped with the skin of my teeth.
- Webster's Bible (WBS)
- My bone cleaveth to my skin and to my flesh, and I have escaped with the skin of my teeth.
- Young's Literal Translation (YLT)
- To my skin and to my flesh Cleaved hath my bone, And I deliver myself with the skin of my teeth.
Read in context
- 18लड़के भी मुझे तुच्छ जानते हैं; और जब मैं उठने लगता, तब वे मेरे विरूद्ध बोलते हैं।
- 19मेरे सब परम मित्रा मुझ से द्वेष रखते हैं, और जिन से मैं ने प्रेम किया सो पलटकर मेरे विरोधी हो गए हैं।
- 20मेरी खाल और मांस मेरी हडि्डयों से सट गए हैं, और मैं बाल बाल बच गया हूं।
- 21हे मेरे मित्रो! मुझ पर दया करो, दया, क्योंकि ईश्वर ने मुझे मारा है।
- 22तुम ईश्वर की नाई क्यों मेरे पीछे पड़े हो? और मेरे मांस से क्यों तृप्त नहीं हुए?
Cross references
- Psalm 102:5 भजन संहिता 102:5कहरते कहरते मेरा चमड़ा हडि्डयों में सट गया है।
- Lamentations 4:8 विलापगीत 4:8परन्तु अब उनका रूप अन्धकार से भी अधिक काला है, वे सड़कों में चीन्हें नहीं जाते; उनका चमड़ा हडि्डयों में सट गया, और लकड़ी के समान सूख गया है।
- Job 33:19–22 अय्यूब 33:19–22उसे ताड़ना भी हेती है, कि वह अपने बिछौने पर पड़ा पड़ा तड़पता है, और उसकी हड्डी हड्डी में लगातार झगड़ा होता है यहां तक कि उसका प्राण रोटी से, और उसका मन स्वादिष्ट भोजन से घृणा करने लगता है। उसका मांस ऐसा सूख जाता है कि दिखाई नहीं देता; और उसकी हडि्डयां जो पहिले दिखाई नहीं देती थीं निकल आती हैं। निदान वह कबर के निकट पहुंचता है, और उसका जीवन नाश करनेवालों के वश में हो जाता है।
- Psalm 22:14–17 भजन संहिता 22:14–17मैं जल की नाईं बह गया, और मेरी सब हडि्डयों के जोड़ उखड़ गए: मेरा हृदय मोम हो गया, वह मेरी देह के भीतर पिघल गया। मेरा बल टूट गया, मैं ठीकरा हो गया; और मेरी जीभ मेरे तालू से चिपक गई; और तू मुझे मारकर मिट्टी में मिला देता है। क्योंकि कुत्तों ने मुझे घेर लिया है; कुकर्मियों की मण्डली मेरी चरों ओर मुझे घेरे हुए है; वह मेरे हाथ और मेरे पैर छेदते हैं। मैं अपनी सब हडि्डयां गिन सकता हूं; वे मुझे देखते और निहारते हैं;
- Job 7:5 अय्यूब 7:5मेरी देह कीड़ों और और मिट्टी के ढेलों से ढकी हुई है; मेरा चमड़ा सिमट जाता, और फिर गल जाता है।
- Lamentations 3:4 विलापगीत 3:4उस ने मेरा मांस और चमड़ा गला दिया है, और मेरी हडि्डयों को तोड़ दिया है;
- Psalm 38:3 भजन संहिता 38:3तेरे क्रोध के कारण मेरे शरीर में कुछ भी आरोग्यता नहीं; और मेरे पाप के कारण मेरी हडि्डयों में कुछ भी चैन नहीं।
- Job 30:30 अय्यूब 30:30मेरा चमड़ा काला हो कर मुझ पर से गिरता जाता है, और तप के मारे मेरी हड्डियां जल गई हैं।
- Job 2:4–6 अय्यूब 2:4–6शैतान ने यहोवा को उत्तर दिया, खाल के बदले खाल, परन्तु प्राण के बदले मनुष्य अपना सब कुछ दे देता है। सो केवल अपना हाथ बढ़ाकर उसकी हडि्डयां और मांस छू, तब वह तेरे मुंह पर तेरी निन्दा करेगा। यहोवा ने शैतान से कहा, सुन, वह तेरे हाथ में है, केवल उसका प्राण छोड़ देना।
- Psalm 32:3–4 भजन संहिता 32:3–4जब मैं चुप रहा तक दिन भर कहरते कहरते मेरी हडि्डयां पिघल गई। क्योंकि रात दिन मैं तेरे हाथ के नीचे दबा रहा; और मेरी तरावट धूप काल की सी झुर्राहट बनती गई।।
- Psalm 102:3 भजन संहिता 102:3क्योंकि मेरे दिन धुएं की नाईं उड़े जाते हैं, और मेरी हडि्डयां लुकटी के समान जल गई हैं।
- Lamentations 5:10 विलापगीत 5:10भूख की झुलसाने वाली आग के कारण, हमारा चमड़ा तंदूर की नाई काला हो गया है।