Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Bible verses by topic

Good Friday and Easter Bible Verses in Hindi

गुड फ्राइडे, ईस्टर के वचन

Verses on the cross and the resurrection.

  1. परन्तु वह हमारे ही अपराधो के कारण घायल किया गया, वह हमारे अधर्म के कामों के हेतु कुचला गया; हमारी ही शान्ति के लिये उस पर ताड़ना पड़ी कि उसके कोड़े खाने से हम चंगे हो जाएं।

    But he [was] wounded for our transgressions, [he was] bruised for our iniquities: the chastisement of our peace [was] upon him; and with his stripes we are healed.

    Isaiah 53:5 (यशायाह 53:5)
  2. जब यीशु ने वह सिरका लिया, तो कहा पूरा हुआ और सिर झुकाकर प्राण त्याग दिए।।

    When Jesus therefore had received the vinegar, he said, It is finished: and he bowed his head, and gave up the ghost.

    John 19:30 (यूहन्ना 19:30)
  3. तब यीशु ने कहा; हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये जानते नहीं कि क्या कर रहें हैं? और उन्हों ने चिटि्ठयां डालकर उसके कपड़े बांट लिए।

    Then said Jesus, Father, forgive them; for they know not what they do. And they parted his raiment, and cast lots.

    Luke 23:34 (लूका 23:34)
  4. परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है, कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा।

    But God commendeth his love toward us, in that, while we were yet sinners, Christ died for us.

    Romans 5:8 (रोमियों 5:8)
  5. वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिए हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर करके धार्मिकता के लिये जीवन बिताएं: उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए।

    Who his own self bare our sins in his own body on the tree, that we, being dead to sins, should live unto righteousness: by whose stripes ye were healed.

    1 Peter 2:24 (1 पतरस 2:24)
  6. स्वर्गदूत ने स्त्रियों से कहा, कि तुम मत डरो: मै जानता हूँ कि तुम यीशु को जो क्रुस पर चढ़ाया गया था ढूंढ़ती हो। वह यहाँ नहीं है, परन्तु अपने वचन के अनुसार जी उठा है; आओ, यह स्थान देखो, जहाँ प्रभु पड़ा था।

    And the angel answered and said unto the women, Fear not ye: for I know that ye seek Jesus, which was crucified. He is not here: for he is risen, as he said. Come, see the place where the Lord lay.

    Matthew 28:5–6 (मत्ती 28:5–6)
  7. यीशु ने उस से कहा, पुनरूत्थान और जीवन मैं ही हूं, जा कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए, तौभी जीएगा। और जो कोई जीवता है, और मुझ पर विश्वास करता है, वह अनन्तकाल तक न मरेगा, क्या तू इस बात पर विश्वास करती है?

    Jesus said unto her, I am the resurrection, and the life: he that believeth in me, though he were dead, yet shall he live: And whosoever liveth and believeth in me shall never die. Believest thou this?

    John 11:25–26 (यूहन्ना 11:25–26)
  8. इसी कारण मैं ने सब से पहिले तुम्हें वही बात पहुंचा दी, जो मुझे पहुंची थी, कि पवित्रा शास्त्रा के वचन के अनुसार यीशु मसीह हमारे पापों के लिये मर गया। ओर गाड़ा गया; और पवित्रा शास्त्रा के अनुसार तीसरे दिन जी भी उठा।

    For I delivered unto you first of all that which I also received, how that Christ died for our sins according to the scriptures; And that he was buried, and that he rose again the third day according to the scriptures:

    1 Corinthians 15:3–4 (1 कुरिन्थियों 15:3–4)
  9. हे मृत्यु तेरी जय कहां रहीं? हे मृत्यु तेरा डंक कहां रहा? मृत्यु का डंक पाप है; और पाप का बल ब्यवस्था है। परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो, जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा हमें जयवन्त करता है।

    O death, where [is] thy sting? O grave, where [is] thy victory? The sting of death [is] sin; and the strength of sin [is] the law. But thanks [be] to God, which giveth us the victory through our Lord Jesus Christ.

    1 Corinthians 15:55–57 (1 कुरिन्थियों 15:55–57)
  10. सो उस मृत्यु का बपतिस्मा पाने से हम उसके साथ गाड़े गए, ताकि जैसे मसीह पिता की महिमा के द्वारा मरे हुओं में से जिलाया गया, वैसे ही हम भी नए जीवन की सी चाल चलें।

    Therefore we are buried with him by baptism into death: that like as Christ was raised up from the dead by the glory of the Father, even so we also should walk in newness of life.

    Romans 6:4 (रोमियों 6:4)
  11. और मैं उसको और उसके मृत्युंजय की सामर्थ को, और उसके साथ दुखों में सहभागी हाने के मर्म को जानू, और उस की मृत्यु की समानता को प्राप्त करूं।

    That I may know him, and the power of his resurrection, and the fellowship of his sufferings, being made conformable unto his death;

    Philippians 3:10 (फिलिप्पियों 3:10)
  12. मैं मर गया था, और अब देख; मैं युगानुयुग जीवता हूं; और मृत्यु और अधोलोक की कुंजियां मेरे ही पास हैं।

    I [am] he that liveth, and was dead; and, behold, I am alive for evermore, Amen; and have the keys of hell and of death.

    Revelation 1:18 (प्रकाशितवाक्य 1:18)

More Bible verses in Hindi

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.