Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Bible verses by topic

Faith Bible Verses in Hindi

विश्वास के वचन

What the Bible says about faith and trusting God.

  1. अब विश्वास आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय, और मन देखी वस्तुओं का प्रमाण है।

    Now faith is the substance of things hoped for, the evidence of things not seen.

    Hebrews 11:1 (इब्रानियों 11:1)
  2. और विश्वास बिना उसे प्रसन्न करना अनहोना है, क्योंकि परमेश्वर के पास आनेवाले को विश्वास करना चाहिए, कि वह है; और अपने खोजनेवालों को प्रतिफल देता है।

    But without faith [it is] impossible to please [him]: for he that cometh to God must believe that he is, and [that] he is a rewarder of them that diligently seek him.

    Hebrews 11:6 (इब्रानियों 11:6)
  3. सो विश्वास सुनने से, और सुनना मसीह के वचन से होता है।

    So then faith [cometh] by hearing, and hearing by the word of God.

    Romans 10:17 (रोमियों 10:17)
  4. यीशु ने उस को उत्तर दिया, कि परमेश्वर पर विश्वास रखो। मैं तुम से सच कहता हूं कि जो कोई इस पहाड़ से कहे; कि तू उखड़ जा, और समुद्र में जा पड़, और अपने मन में सन्देह न करे, वरन प्रतीति करे, कि जो कहता हूं वह हो जाएगा, तो उसके लिये वही होगा। इसलिये मैं तुम से कहता हूं, कि जो कुछ तुम प्रार्थना करके मांगों तो प्रतीति कर लो कि तुम्हें मिल गया, और तुम्हारे लिये हो जाएगा।

    And Jesus answering saith unto them, Have faith in God. For verily I say unto you, That whosoever shall say unto this mountain, Be thou removed, and be thou cast into the sea; and shall not doubt in his heart, but shall believe that those things which he saith shall come to pass; he shall have whatsoever he saith. Therefore I say unto you, What things soever ye desire, when ye pray, believe that ye receive [them], and ye shall have [them].

    Mark 11:22–24 (मरकुस 11:22–24)
  5. क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं, बरन परमेश्वर का दान है। और न कर्मों के कारण, ऐसा न हो कि कोई घमण्ड करे।

    For by grace are ye saved through faith; and that not of yourselves: [it is] the gift of God: Not of works, lest any man should boast.

    Ephesians 2:8–9 (इफिसियों 2:8–9)
  6. क्योंकि हम रूप को देखकर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं।

    (For we walk by faith, not by sight:)

    2 Corinthians 5:7 (2 कुरिन्थियों 5:7)
  7. उस ने उन से कहा, अपने विश्वास की घटी के कारण: क्योंकि मैं तुम से सच कहता हूं, यदि तुम्हारा विश्वास राई के दाने के बराबर भी हो, तो इस पहाड़ से कह सकोगे, कि यहां से सरककर वहां चला जा, तो वह चला जाएगा; और कोई बात तुम्हारे लिये अन्होनी न होगी।

    And Jesus said unto them, Because of your unbelief: for verily I say unto you, If ye have faith as a grain of mustard seed, ye shall say unto this mountain, Remove hence to yonder place; and it shall remove; and nothing shall be impossible unto you.

    Matthew 17:20 (मत्ती 17:20)
  8. वैसे ही विश्वास भी, यदि कर्म सहित न हो तो अपने स्वभाव में मरा हुआ है।

    Even so faith, if it hath not works, is dead, being alone.

    James 2:17 (याकूब 2:17)
  9. क्योंकि उस में परमेश्वर की धार्मिकता विश्वास से और विश्वास के लिये प्रगट होती है; जैसा लिखा है, कि विश्वास से धर्मी जन जीवित रहेगा।।

    For therein is the righteousness of God revealed from faith to faith: as it is written, The just shall live by faith.

    Romans 1:17 (रोमियों 1:17)
  10. मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हूं, और अब मैं जीवित न रहा, पर मसीह मुझ में जीवित है: और मैं शरीर में अब जो जीवित हूं तो केवल उस विश्वास से जीवित हूं, जो परमेश्वर के पुत्रा पर है, जिस ने मुझ से प्रेम किया, और मेरे लिये अपने आप को दे दिया।

    I am crucified with Christ: nevertheless I live; yet not I, but Christ liveth in me: and the life which I now live in the flesh I live by the faith of the Son of God, who loved me, and gave himself for me.

    Galatians 2:20 (गलातियों 2:20)
  11. क्योंकि जो कुछ परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह संसार पर जय प्राप्त करता है, और वह विजय जिस से संसार पर जय प्राप्त होती है हमारा विश्वास है।

    For whatsoever is born of God overcometh the world: and this is the victory that overcometh the world, [even] our faith.

    1 John 5:4 (1 यूहन्ना 5:4)
  12. तू अपनी समझ का सहारा न लेना, वरन सम्पूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखना। उसी को स्मरण करके सब काम करना, तब वे तेरे लिये सीधा मार्ग निकालेगा।

    Trust in the LORD with all thine heart; and lean not unto thine own understanding. In all thy ways acknowledge him, and he shall direct thy paths.

    Proverbs 3:5–6 (नीतिवचन 3:5–6)

More Bible verses in Hindi

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.