Wedding and marriage Bible Verses in Hindi
विवाह के वचन
Bible verses for weddings and married life.
इस कारण पुरूष अपने माता पिता को छोड़कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा और वे एक तन बनें रहेंगे।
Therefore shall a man leave his father and his mother, and shall cleave unto his wife: and they shall be one flesh.
Genesis 2:24 (उत्पत्ति 2:24) एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उनके परिश्रम का अच्छा फल मिलता है। क्योंकि यदि उन में से एक गिरे, तो दूसरा उसको उठाएगा; परन्तु हाय उस पर जो अकेला होकर गिरे और उसका कोई उठानेवाला न हो। फिर यदि दो जन एक संग सोए तो वे गर्म रहेंगे, परन्तु कोई अकेला क्योंकर गर्म हो सकता है? यदि कोई अकेले पर प्रबल हो तो हो, परन्तु दो उसका साम्हना कर सकेंगे। जो डोरी तीन तागे से बटी हो वह जल्दी नहीं टूटती।।
Two [are] better than one; because they have a good reward for their labour. For if they fall, the one will lift up his fellow: but woe to him [that is] alone when he falleth; for [he hath] not another to help him up. Again, if two lie together, then they have heat: but how can one be warm [alone]? And if one prevail against him, two shall withstand him; and a threefold cord is not quickly broken.
Ecclesiastes 4:9–12 (सभोपदेशक 4:9–12) प्रेम धीरजवन्त है, और कृपाल है; प्रेम डाल नहीं करता; प्रेम अपनी बड़ाई नहीं करता, और फूलता नहीं। वह अनरीति नहीं चलता, वह अपनी भलाई नहीं चाहता, झुंझलाता नहीं, बुरा नहीं मानता। कुकर्म से आनन्दित नहीं होता, परन्तु सन्य से आनन्दित होता है। वह सब बातें सह लेता है, सब बातों की प्रतीति करता है, सब बातों की आशा रखता है, सब बातों में धीरज धरता है।
Charity suffereth long, [and] is kind; charity envieth not; charity vaunteth not itself, is not puffed up, Doth not behave itself unseemly, seeketh not her own, is not easily provoked, thinketh no evil; Rejoiceth not in iniquity, but rejoiceth in the truth; Beareth all things, believeth all things, hopeth all things, endureth all things.
1 Corinthians 13:4–7 (1 कुरिन्थियों 13:4–7) हे पतियों, अपनी अपनी पत्नी से प्रेम रखो, जैसा मसीह ने भी कलीसिया से प्रेम करके अपने आप को उसके लिये दे दिया।
Husbands, love your wives, even as Christ also loved the church, and gave himself for it;
Ephesians 5:25 (इफिसियों 5:25) और इन सब के ऊपर प्रेम को जो सिद्धता का कटिबन्ध है बान्ध लो।
And above all these things [put on] charity, which is the bond of perfectness.
Colossians 3:14 (कुलुस्सियों 3:14) जिस ने स्त्री ब्याह ली, उस ने उत्तम पदार्थ पाया, और यहोवा का अनुग्रह उस पर हुआ है।
[Whoso] findeth a wife findeth a good [thing], and obtaineth favour of the LORD.
Proverbs 18:22 (नीतिवचन 18:22) इसलिये जिसे परमेश्वर ने जोड़ा है उसे मनुष्य अलग न करे।
What therefore God hath joined together, let not man put asunder.
Mark 10:9 (मरकुस 10:9) रूत बोली, तू मुझ से यह बिनती न कर, कि मुझे त्याग वा छोड़कर लौट जा; क्योंकि जिधर तू जाए उधर मैं भी जाऊंगी; जहां तू टिके वहां मैं भी टिकूंगी; तेरे लोग मेरे लोग होंगे, और तेरा परमेश्वर मेरा परमेश्वर होगा;
And Ruth said, Intreat me not to leave thee, [or] to return from following after thee: for whither thou goest, I will go; and where thou lodgest, I will lodge: thy people [shall be] my people, and thy God my God:
Ruth 1:16 (रूत 1:16) पानी की बाढ़ से भी प्रेम नहीं बुझ सकता, और न महानदों से डूब सकता है। यदि कोई अपने घर की सारी सम्पत्ति प्रेम की सन्ती दे दे तौभी वह अत्यन्त तुच्छ ठहरेगी॥
Many waters cannot quench love, neither can the floods drown it: if [a] man would give all the substance of his house for love, it would utterly be contemned.
Song of Solomon 8:7 (श्रेष्ठगीत 8:7) और सब में श्रेष्ठ बात यह है कि एक दूसरे से अधिक प्रेम रखो; क्योंकि प्रेम अनेक पापों को ढ़ाप देता है।
And above all things have fervent charity among yourselves: for charity shall cover the multitude of sins.
1 Peter 4:8 (1 पतरस 4:8) यदि घर को यहोवा न बानाए, तो उसके बनानेवालों को परिश्रम व्यर्थ होगा। यदि नगर की रक्षा यहोवा न करे, तो रखवाले का जागना व्यर्थ ही होगा।
Except the LORD build the house, they labour in vain that build it: except the LORD keep the city, the watchman waketh [but] in vain.
Psalm 127:1 (भजन संहिता 127:1) भली पत्नी कौन पा सकता है? क्योंकि उसका मूल्य मूंगों से भी बहुत अधिक है। उसके पति के मन में उसके प्रति विश्वास है।
Who can find a virtuous woman? for her price [is] far above rubies.
Proverbs 31:10 (नीतिवचन 31:10) फिर यहोवा परमेश्वर ने कहा, आदम का अकेला रहना अच्छा नहीं; मै उसके लिये एक ऐसा सहायक बनाऊंगा जो उस से मेल खाए।
And the LORD God said, [It is] not good that the man should be alone; I will make him an help meet for him.
Genesis 2:18 (उत्पत्ति 2:18) तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी; तेरी मेज के चारों ओर तेरे बालक जलपाई के पौधे से होंगे।
Thy wife [shall be] as a fruitful vine by the sides of thine house: thy children like olive plants round about thy table.
Psalm 128:3 (भजन संहिता 128:3) घर और धन पुरखाओं के भाग में, परन्तु बुद्धिमती पत्नी यहोवा ही से मिलती है।
House and riches [are] the inheritance of fathers: and a prudent wife [is] from the LORD.
Proverbs 19:14 (नीतिवचन 19:14) विवाह सब में आदर की बात समझी जाए, और बिछौना निष्कलंक रहे; क्योंकि परमेश्वर व्यभिचारियों, और परस्त्रीगामियों का न्याय करेगा।
Marriage [is] honourable in all, and the bed undefiled: but whoremongers and adulterers God will judge.
Hebrews 13:4 (इब्रानियों 13:4) पर अब विश्वास, आशा, प्रेम ये तीनों स्थाई है, पर इन में सब से बड़ा प्रेम है।
And now abideth faith, hope, charity, these three; but the greatest of these [is] charity.
1 Corinthians 13:13 (1 कुरिन्थियों 13:13) सो व अब दो नहीं, परन्तु एक तन हैं: इसलिये जिसे परमेश्वर ने जोड़ा है, उसे मनुष्य अलग न करे।
Wherefore they are no more twain, but one flesh. What therefore God hath joined together, let not man put asunder.
Matthew 19:6 (मत्ती 19:6) अपने व्यर्थ जीवन के सारे दिन जो उस ने सूर्य के नीचे तेरे लिये ठहराए हैं अपनी प्यारी पत्नी के संग में बिताना, क्योंकि तेरे जीवन और तेरे परिश्रम में जो तू सूर्य के नीचे करता है तेरा यही भाग है।
Live joyfully with the wife whom thou lovest all the days of the life of thy vanity, which he hath given thee under the sun, all the days of thy vanity: for that [is] thy portion in [this] life, and in thy labour which thou takest under the sun.
Ecclesiastes 9:9 (सभोपदेशक 9:9)
More Bible verses in Hindi
- Blessing आशीष
- Comfort सांत्वना
- Strength बल
- Motivation and success विजय
- Love प्रेम
- Peace शान्ति
- Faith विश्वास
- Healing चंगाई
- Prayer प्रार्थना
- Thanksgiving धन्यवाद
- Birthday जन्मदिन
- New Year नया साल
- Children बच्चे
- Fear and worry भय और चिन्ता
- Forgiveness क्षमा
- Salvation उद्धार
- Holy Spirit पवित्र आत्मा
- Christmas क्रिसमस
- Good Friday and Easter गुड फ्राइडे, ईस्टर