New Year Bible Verses in Hindi
नया साल के वचन
New Year promise verses to start the year with God.
अब बीती हुई घटनाओं का स्मरण मत करो, न प्राचीनकाल की बातों पर मन लगाओ। देखो, मैं एक नई बात करता हूं; वह अभी प्रगट होगी, क्या तुम उस से अनजान रहोगे? मैं जंगल में एक मार्ग बनाऊंगा और निर्जल देश में नदियां बहाऊंगा।
Remember ye not the former things, neither consider the things of old. Behold, I will do a new thing; now it shall spring forth; shall ye not know it? I will even make a way in the wilderness, [and] rivers in the desert.
Isaiah 43:18–19 (यशायाह 43:18–19) हम मिट नहीं गए; यह यहोवा की महाकरूणा का फल है, क्योंकि उसकी दया अमर है। प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान है।
[It is of] the LORD’s mercies that we are not consumed, because his compassions fail not. [They are] new every morning: great [is] thy faithfulness.
Lamentations 3:22–23 (विलापगीत 3:22–23) क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, कि जो कल्पनाएं मैं तुम्हारे विषय करता हूँ उन्हें मैं जानता हूँ, वे हानी की नहीं, वरन कुशल ही की हैं, और अन्त में तुम्हारी आशा पूरी करूंगा।
For I know the thoughts that I think toward you, saith the LORD, thoughts of peace, and not of evil, to give you an expected end.
Jeremiah 29:11 (यिर्मयाह 29:11) अपनी भलाई से भरे हुए वर्ष पर तू ने मानो मुकुट धर दिया है; तेरे मार्गों में उत्तम उत्तम पदार्थ पाए जाते हैं।
Thou crownest the year with thy goodness; and thy paths drop fatness.
Psalm 65:11 (भजन संहिता 65:11) सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं।
Therefore if any man [be] in Christ, [he is] a new creature: old things are passed away; behold, all things are become new.
2 Corinthians 5:17 (2 कुरिन्थियों 5:17) हे भाइयों, मेरी भावना यह नहीं कि मैं पकड़ चुका हूं: परन्तु केवल यह एक काम करता हूं, कि जो बातें पीछे रह गई हैं उन को भूल कर, आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ। निशाने की ओर दौड़ा चला जाता हूं, ताकि वह इनाम पाऊं, जिस के लिये परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है।
Brethren, I count not myself to have apprehended: but [this] one thing [I do], forgetting those things which are behind, and reaching forth unto those things which are before, I press toward the mark for the prize of the high calling of God in Christ Jesus.
Philippians 3:13–14 (फिलिप्पियों 3:13–14) और तेरे आगे आगे चलनेवाला यहोवा है; वह तेरे संग रहेगा, और न तो तुझे धोखा देगा और न छोड़ देगा; इसलिये मत डर और तेरा मन कच्चा न हो।।
And the LORD, he [it is] that doth go before thee; he will be with thee, he will not fail thee, neither forsake thee: fear not, neither be dismayed.
Deuteronomy 31:8 (व्यवस्थाविवरण 31:8) मैं तुझे बुद्धि दूंगा, और जिस मार्ग में तुझे चलना होगा उस में तेरी अगुवाई करूंगा; मैं तुझ पर कृपादृष्टि रखूंगा और सम्मत्ति दिया करूंगा।
I will instruct thee and teach thee in the way which thou shalt go: I will guide thee with mine eye.
Psalm 32:8 (भजन संहिता 32:8) परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों की नाई उड़ेंगे, वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, चलेंगे और थकित न होंगे।।
But they that wait upon the LORD shall renew [their] strength; they shall mount up with wings as eagles; they shall run, and not be weary; [and] they shall walk, and not faint.
Isaiah 40:31 (यशायाह 40:31) मनुष्य मन में अपने मार्ग पर विचार करता है, परन्तु यहोवा ही उसके पैरों को स्थिर करता है।
A man’s heart deviseth his way: but the LORD directeth his steps.
Proverbs 16:9 (नीतिवचन 16:9) यहोवा तुझे आशीष दे और तेरी रक्षा करे: यहोवा तुझ पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए, और तुझ पर अनुग्रह करे: यहोवा अपना मुख तेरी ओर करे, और तुझे शांति दे।
The LORD bless thee, and keep thee: The LORD make his face shine upon thee, and be gracious unto thee: The LORD lift up his countenance upon thee, and give thee peace.
Numbers 6:24–26 (गिनती 6:24–26) और जो सिंहासन पर बैठा था, उस ने कहा, कि देख, मैं सब कुछ नया कर देता हूं: फिर उस ने कहा, कि लिख ले, क्योंकि ये वचन विश्वास के योग्य और सत्य हैं।
And he that sat upon the throne said, Behold, I make all things new. And he said unto me, Write: for these words are true and faithful.
Revelation 21:5 (प्रकाशितवाक्य 21:5)
More Bible verses in Hindi
- Blessing आशीष
- Comfort सांत्वना
- Strength बल
- Motivation and success विजय
- Love प्रेम
- Peace शान्ति
- Faith विश्वास
- Healing चंगाई
- Prayer प्रार्थना
- Thanksgiving धन्यवाद
- Birthday जन्मदिन
- Wedding and marriage विवाह
- Children बच्चे
- Fear and worry भय और चिन्ता
- Forgiveness क्षमा
- Salvation उद्धार
- Holy Spirit पवित्र आत्मा
- Christmas क्रिसमस
- Good Friday and Easter गुड फ्राइडे, ईस्टर