Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Bible verses by topic

Love Bible Verses in Hindi

प्रेम के वचन

Verses about God's love and loving one another.

  1. क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उस ने अपना एकलौता पुत्रा दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।

    For God so loved the world, that he gave his only begotten Son, that whosoever believeth in him should not perish, but have everlasting life.

    John 3:16 (यूहन्ना 3:16)
  2. प्रेम धीरजवन्त है, और कृपाल है; प्रेम डाल नहीं करता; प्रेम अपनी बड़ाई नहीं करता, और फूलता नहीं। वह अनरीति नहीं चलता, वह अपनी भलाई नहीं चाहता, झुंझलाता नहीं, बुरा नहीं मानता। कुकर्म से आनन्दित नहीं होता, परन्तु सन्य से आनन्दित होता है। वह सब बातें सह लेता है, सब बातों की प्रतीति करता है, सब बातों की आशा रखता है, सब बातों में धीरज धरता है।

    Charity suffereth long, [and] is kind; charity envieth not; charity vaunteth not itself, is not puffed up, Doth not behave itself unseemly, seeketh not her own, is not easily provoked, thinketh no evil; Rejoiceth not in iniquity, but rejoiceth in the truth; Beareth all things, believeth all things, hopeth all things, endureth all things.

    1 Corinthians 13:4–7 (1 कुरिन्थियों 13:4–7)
  3. हे प्रियों, हम आपस में प्रेम रखें; क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है: और जो कोई प्रेम करता है, वह परमेश्वर से जन्मा है; और परमेश्वर को जानता है। जो प्रेम नहीं रखता, वह परमेश्वर को नहीं जानता है, क्योंकि परमेश्वर प्रेम है।

    Beloved, let us love one another: for love is of God; and every one that loveth is born of God, and knoweth God. He that loveth not knoweth not God; for God is love.

    1 John 4:7–8 (1 यूहन्ना 4:7–8)
  4. हम इसलिये प्रेम करते हैं, कि पहिले उस ने हम से प्रेम किया।

    We love him, because he first loved us.

    1 John 4:19 (1 यूहन्ना 4:19)
  5. परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है, कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा।

    But God commendeth his love toward us, in that, while we were yet sinners, Christ died for us.

    Romans 5:8 (रोमियों 5:8)
  6. क्योंकि मैं निश्चय जानता हूं, कि न मृत्यु, न जीवन, न स्वर्गदूत, न प्रधानताएं, न वर्तमान, न भविष्य, न सामर्थ, न ऊंचाई, न गहिराई और न कोई और सृष्टि, हमें परमेश्वर के प्रेम से, जो हमारे प्रभु मसीह यीशु में है, अलग कर सकेगी।।

    For I am persuaded, that neither death, nor life, nor angels, nor principalities, nor powers, nor things present, nor things to come, Nor height, nor depth, nor any other creature, shall be able to separate us from the love of God, which is in Christ Jesus our Lord.

    Romans 8:38–39 (रोमियों 8:38–39)
  7. मेरी आज्ञा यह है, कि जैसा मैं ने तुम से प्रेम रखा, वैसा ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो। इस से बड़ा प्रेम किसी का नहीं, कि कोई अपने मित्रों के लिये अपना प्राण दे।

    This is my commandment, That ye love one another, as I have loved you. Greater love hath no man than this, that a man lay down his life for his friends.

    John 15:12–13 (यूहन्ना 15:12–13)
  8. यहोवा ने मुझे दूर से दर्शन देकर कहा है। मैं तुझ से सदा प्रेम रखता आया हूँ; इस कारण मैं ने तुझ पर अपनी करुणा बनाए रखी है।

    The LORD hath appeared of old unto me, [saying], Yea, I have loved thee with an everlasting love: therefore with lovingkindness have I drawn thee.

    Jeremiah 31:3 (यिर्मयाह 31:3)
  9. पर अब विश्वास, आशा, प्रेम ये तीनों स्थाई है, पर इन में सब से बड़ा प्रेम है।

    And now abideth faith, hope, charity, these three; but the greatest of these [is] charity.

    1 Corinthians 13:13 (1 कुरिन्थियों 13:13)
  10. और सब में श्रेष्ठ बात यह है कि एक दूसरे से अधिक प्रेम रखो; क्योंकि प्रेम अनेक पापों को ढ़ाप देता है।

    And above all things have fervent charity among yourselves: for charity shall cover the multitude of sins.

    1 Peter 4:8 (1 पतरस 4:8)
  11. तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे बीच में है, वह उद्धार करने में पराक्रमी है; वह तेरे कारण आनन्द से मगन होगा, वह अपने प्रेम के मारे चुपका रहेगा; फिर ऊंचे स्वर से गाता हुआ तेरे कारण मगन होगा।।

    The LORD thy God in the midst of thee [is] mighty; he will save, he will rejoice over thee with joy; he will rest in his love, he will joy over thee with singing.

    Zephaniah 3:17 (सपन्याह 3:17)
  12. और विश्वास के द्वारा मसीह तुम्हारे हृदय में बसे कि तुम प्रेम में जड़ पकड़कर और नेव डाल कर। सब पवित्रा लागों के साथ भली भांति समझने की शक्ति पाओ; कि उसकी चौड़ाई, और लम्बाई, और ऊंचाई, और गहराई कितनी है। और मसीह के उस प्रेम को जान सको जो ज्ञान से परे है, कि तुम परमेश्वर की सारी भरपूरी तक परिपूर्ण हो जाओ।।

    That Christ may dwell in your hearts by faith; that ye, being rooted and grounded in love, May be able to comprehend with all saints what [is] the breadth, and length, and depth, and height; And to know the love of Christ, which passeth knowledge, that ye might be filled with all the fulness of God.

    Ephesians 3:17–19 (इफिसियों 3:17–19)

More Bible verses in Hindi

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.