Peace Bible Verses in Hindi
शान्ति के वचन
Verses of peace for an anxious heart.
मैं तुम्हें शान्ति दिए जाता हूं, अपनी शान्ति तुम्हें देता हूं; जैसे संसार देता है, मैं तुम्हें नहीं देता: तुम्हारा मन न घबराए और न डरे।
Peace I leave with you, my peace I give unto you: not as the world giveth, give I unto you. Let not your heart be troubled, neither let it be afraid.
John 14:27 (यूहन्ना 14:27) किसी भी बात की चिन्ता मत करो: परन्तु हर एक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और बिनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख अपस्थित किए जाएं। तब परमेश्वर की शान्ति, जो समझ से बिलकुल परे है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को मसीह यीशु में सुरक्षित रखेगी।।
Be careful for nothing; but in every thing by prayer and supplication with thanksgiving let your requests be made known unto God. And the peace of God, which passeth all understanding, shall keep your hearts and minds through Christ Jesus.
Philippians 4:6–7 (फिलिप्पियों 4:6–7) जिसका मन तुझ में धीरज धरे हुए हैं, उसकी तू पूर्ण शान्ति के साथ रक्षा करता है, क्योंकि वह तुझ पर भरोसा रखता है।
Thou wilt keep [him] in perfect peace, [whose] mind [is] stayed [on thee:] because he trusteth in thee.
Isaiah 26:3 (यशायाह 26:3) मैं ने ये बातें तुम से इसलिये कही हैं, कि तुम्हें मुझ में शान्ति मिले; संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु ढाढ़स बांधो, मैं ने संसार को जीत लिया है।।
These things I have spoken unto you, that in me ye might have peace. In the world ye shall have tribulation: but be of good cheer; I have overcome the world.
John 16:33 (यूहन्ना 16:33) यहोवा अपना मुख तेरी ओर करे, और तुझे शांति दे।
The LORD lift up his countenance upon thee, and give thee peace.
Numbers 6:26 (गिनती 6:26) सो परमेश्वर जो आशा का दाता है तुम्हें विश्वास करने में सब प्रकार के आनन्द और शान्ति से परिपूर्ण करे, कि पवित्राआत्मा की सामर्थ से तुम्हारी आशा बढ़ती जाए।।
Now the God of hope fill you with all joy and peace in believing, that ye may abound in hope, through the power of the Holy Ghost.
Romans 15:13 (रोमियों 15:13) और मसीह की शान्ति जिस के लिये तुम एक देह होकर बुलाए भी गए हो, तुम्हारे हृदय में राज्य करे, और तुम धन्यवादी बने रहो।
And let the peace of God rule in your hearts, to the which also ye are called in one body; and be ye thankful.
Colossians 3:15 (कुलुस्सियों 3:15) मैं शान्ति से लेट जाऊंगा और सो जाऊंगा; क्योंकि, हे यहोवा, केवल तू ही मुझ को एकान्त में निश्चिन्त रहने देता है।।
I will both lay me down in peace, and sleep: for thou, LORD, only makest me dwell in safety.
Psalm 4:8 (भजन संहिता 4:8) अब प्रभु जो शान्ति का सोता है आप ही तुम्हें सदा और हर प्रकार से शान्ति दे: प्रभु तुम सब के साथ रहे।।
Now the Lord of peace himself give you peace always by all means. The Lord [be] with you all.
2 Thessalonians 3:16 (2 थिस्सलुनीकियों 3:16) क्योंकि हमारे लिये एक बालक उत्पन्न हुआ, हमें एक पुत्रा दिया गया है; और प्रभुता उसके कांधे पर होगी, और उसका नाम अद्भुत युक्ति करनेवाला पराक्रमी परमेश्वर, अनन्तकाल का पिता, और शान्ति का राजकुमार रखा जाएगा।
For unto us a child is born, unto us a son is given: and the government shall be upon his shoulder: and his name shall be called Wonderful, Counsellor, The mighty God, The everlasting Father, The Prince of Peace.
Isaiah 9:6 (यशायाह 9:6) धन्य हैं वे, जो धर्म के कारण सताए जाते हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।
Blessed [are] the peacemakers: for they shall be called the children of God.
Matthew 5:9 (मत्ती 5:9) यहोवा अपनी प्रजा को बल देगा; यहोवा अपनी प्रजा को शान्ति की आशीष देगा।।
The LORD will give strength unto his people; the LORD will bless his people with peace.
Psalm 29:11 (भजन संहिता 29:11)
More Bible verses in Hindi
- Blessing आशीष
- Comfort सांत्वना
- Strength बल
- Motivation and success विजय
- Love प्रेम
- Faith विश्वास
- Healing चंगाई
- Prayer प्रार्थना
- Thanksgiving धन्यवाद
- Birthday जन्मदिन
- Wedding and marriage विवाह
- New Year नया साल
- Children बच्चे
- Fear and worry भय और चिन्ता
- Forgiveness क्षमा
- Salvation उद्धार
- Holy Spirit पवित्र आत्मा
- Christmas क्रिसमस
- Good Friday and Easter गुड फ्राइडे, ईस्टर